पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत का श्रेय जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी जैसे दिग्गज नेताओं को दिया जा रहा है, वहीं एक नाम ऐसा भी है जिसने अपने अलग ब्रांड और आक्रामक चुनाव प्रचार शैली से इस जीत में खास योगदान दिया, महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद पिछले साल बिहार में हुए चुनाव के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रखर हिंदुत्व का असर देखने को मिला है। सीएम ने पश्चिम बंगाल के जिन 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया था, उनसे में 19 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है। इनमें से एक अधिकांश सीटें ऐसी हैं जिनपर पहली बार भाजपा ने विजय पताका फहराया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे। उन्होंने अपनी सभाओं में हिंदुत्व के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। सीएम योगी ने मुस्लिम तुष्टीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर बंगाल की जनता को सावधान किया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव के दौरान कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने अपनी हिंदुत्व के पिच पर लगातार भाषण दिए। अपनी रैलियों में सीएम योगी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ममता सरकार को जमकर लताड़ लगाई।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यूपी कुछ मंत्रियों के साथ और संगठन के मर्मज्ञ कुछ नेताओं के साथ ही पार्टी प्रखर हिंदुत्व चेहरे वाले सीएम योगी को भी स्टार प्रचारक बनाया था। योगी को खास तौर से उन सीटों पर प्रचार की कमान सौंपी गई थी, जहां पर हिंदू मतदाता जातियों में बिखरा था और टीएमसी के कार्यकर्ताओं से भयभीत था। यही वजह थी सीएम योगी ने इन सीटों पर चुनावी सभाओं और रोड के दौरान अपने चुनावी भाषणों में हिंदुत्व के साथ ही मतदाताओं को यह भरोसा भी दिया कि भाजपा की सरकार बनेगी तो यूपी की तरह प्रदेश में कानून-व्यवस्था तो सुधरेगी ही, साथ ही टीएमसी द्वारा बनाए गए भय के माहौल को भी खत्म कर दिया जाएगा।
योगी के प्रचार वाले सीटों के चुनाव नतीजों से यह भी साफ हो गया है कि उनके भाषण पर भरोसा करके जहां हिंदुओं ने एकजुट होकर भाजपा को मतदान किया किया, वहीं, टीएमसी से भयमुक्त होने का साहस दिखाया। माना जा रहा है सीएम योगी के भरोसे के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के माइक्रो मैनेजमेंट की वजह से 22 में से 19 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इनमें जो तीन सीटें हारी हैं, उनमें बोलपुर, उदय नारायणपुर और धनखली शामिल है।बता दें कि इससे पहले सीएम ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व एजेंडे को धार देते हुए ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा दिया था। बाद में इसी नारे का उपयोग महाराष्ट्र औ पिछले साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में किया गया था। इस नारे का असर भी दिखा। हरिणाया में जहा सरकार सत्ता पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा, वहीं बिहार में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला।
इन 19 सीटों पर मिली जीत
सोनामुखी, नंदाकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, तारापीठ मठ, मथाभंगा, धुपगुड़ी, बांकुरा, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासैन्को, चकधा, नवादीप, कटवा, बागड़ा, कल्याणी, दमदम, राजरहहट गोपालपर।

योगी के बयान, जो चर्चा में रहे
पश्चिम बंगाल में शुरुआत में तो सीएम योगी चुनाव-प्रचार से दूर थे, लेकिन जब मैदान में उतरे तो खूब प्रचार किया. सीएम ने जहां-जहां कैंपने किया या रोड शो किया, उन विधानसभा सीटों में ज्यादातर पर भाजपा उम्मीदवार लीड कर रहे हैं. उन्होंने आक्रामक रैलियां कर ममता बनर्जी पर खूब हमला बोला. सीएम ने हिंदुत्व के दम पर रैलियों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया. सीएम योगी ने चुनाव प्रचार में यह तक नारा दिया ‘टीएमसी के गुंडों का प्रचार, डबल इंजन की भाजपा सरकार.’ उन्होंने एक रैली में कहा बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है. बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी. मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार चलना चाहिए. सीएम योगी रैली में कहा था कि टीएमसी का एक मेयर कहता है कि बंगाल की आधी आबादी को उर्दू बुलवाएंगे. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बंगाल की धरती से सिर्फ बांग्ला बोली जाएगी.‘योगी जी बुलडोजर लाओ!’ : कोलकाता में लगे नारे, CM योगी बोले- बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां कालीबाड़ी से है……
‘ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है’
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के माथाभांगा और धुपगुड़ी में आयोजित जनसभा में लोगे से बोले थे- आप चिंता मत कीजिए। टीएमएस के गुंडे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है। अब बंगालवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
‘बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि ममता दीदी को हिंदुओं और जयश्रीम के उद्घोष से चिढ़ है। टीएमसी को मुस्लिम तुष्टिकरण से फुरसत नहीं है। वह मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती। बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते क्योंकि सरकार आप पर अत्याचार करेी। टीएमसी के गुंडे हमला बोल देते हैं। दुर्गापूजा से पहले उपद्रव हो जाता है। सरकार दुर्गापूजा और विसर्जन की अनुमति नहीं देती। गोहत्या कराती है और आम जनता को परेशान करती है।
‘बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी’
सीएम योगी ने राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा था- ‘हम गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। बंगाल को मौलाना, मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी। मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार चलना चाहिए।’
बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरगाउंड होने लगे हैं’
एक अन्य रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के लोगों से कहा- ‘4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे आपके सामने भीख मांगेंगे। घुटने टेकते हुए नाक रगड़ते हुए दिखेंगे। सुरक्षा की गारंटी बीजेपी आपको देगी। भयमुक्त वातावरण मिलेगा। बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरगाउंड होने लगे हैं। भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है।’
टीएमसी की एक सांसद कहती है कि दिल में काबा और नयन में मदीना है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीएमसी का एक मेयर कहता है कि बंगाल की आधी आबादी को उर्दू बुलवाएंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बंगाल की धरती से सिर्फ बांग्ला बोली जाएगी। उनकी एक सांसद कहती है कि दिल में काबा और नयन में मदीना है। नादिया विधानसभा की जनता इसको स्वीकार नहीं करेगी। जनता का कहना है कि हमारे दिल में तो काली है और नैनों में चैतन्य महाप्रभु का निवास है।
