चमोली। बदरीनाथ से देहरादून लाैट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सेना मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही सेना ने रेस्क्यू की कमान भी संभाल ली है। मृतकों के शवों को लाया जा रहा है।
हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवाल थे. इस हादसे में सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा एक हेलिकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया. इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया. पहले हेलिकॉप्टर के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी , लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी सामने आई है. हेलिकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 यात्री भी सवार थे. हेलिकॉप्टर में सवार यात्रियों में प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के, एच.एस. नागाराजा शामिल हैं.
हादसे में 6 लोगों की मौत
जोशीमठ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दर्दनाक घटना पर राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत (Trans Bharat) कंपनी का हेलिकॉप्टर , जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX बताया जा रहा है. बद्रीनाथ धाम से दर्शन कराकर लौट रहा था. बताया गया कि हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे. हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई.
रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है.
सीएम ने जताया दुख
हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि जोशीमठ के पास चाई गांव के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन वभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वो खुद इस घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं. हादसे में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट किए जाने का प्रयास किया जा रहा है.
एविएशन अधिकारी ने क्या कहा?
हादसे पर एविएशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ से 1 बजकर 14 मिनट पर टेक ऑफ हुआ था. जब ये जोशीमठ रैली क्रॉस कर रहा था तो हमारे ट्रैकिंग सिस्टम से अचानक लापता हो गया. हमें उसका ट्रैकिंग करना और लोकल इंफॉर्मेशन भी कुछ रिसीव नहीं हो रही थी. सूचना के अनुसार, पैसेंजर मैनिफेस्ट के हिसाब से टोटल छह लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. पायलट के अलावा जो पांच लोग थे वो सभी बैंगलोर के रहने वाले हैं. हालांकि, अभी यह डिटेल भी हम कंफर्म कर रहे हैं, अभी तक लोकेशन तो ट्रेस नहीं हो पाई है.उन्होंने कहा कि हमने सर्च एंड रेस्क्यू टीम डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन चमोली के कोऑर्डिनेशन से एसडीआरएफ भी हमने भेजी है. इसके अलावा, आर्मी की यूनिट भी मोबिलाइज कर दी है. जैसे ही मौसम साफ होता है तो हम हेलीकॉप्टर को ट्रेस करने के लिए यहां से दूसरा रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भी भेजेंगे.
