नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन का गणतंत्र मंडप सोमवार को देश की अनमोल प्रतिभाओं की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की चुनिंदा हस्तियों को उनके असाधारण योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही 16 ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए। दरअसल, सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया। जबकि शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे।राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) और डॉ. एन. राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही पद्म भूषण अवॉर्ड पाने वाले में शतावधानी डॉ. आर. गणेश, भगत सिंह कोश्यारी, उदय सुरेश कुमार कोटक, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा (मरणोपरांत), डॉ. कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी और पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) शामिल हैं।
वहीं, विश्वबंधु (मरणोपरांत), भारत सिंह भारती, तगा राम भील, हरमनप्रीत कौर भुल्लर, रतीलाल मोहनलाल बोरिसागर, कुमार बोस, जनार्दन बापूराव बोथे, स्वामी ब्रह्मदेव, प्रोसेनजीत चटर्जी, देवकी अम्मा जी, डॉ. रामचंद्र गोडबोले, सुनीता गोडबोले, तेची गुबिन, डॉ. एचवी हंडे, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, मीर हाजी कासम, रघुवीर खेडकर, आर. कृष्णन किटना (मरणोपरांत), प्रो. डॉ. लार्स-क्रिश्चियन कोच, प्रो. मामिडाला जगदीश कुमार, प्रवीण कुमार, के. विजय कुमार, श्रीरंग देवबा लाड, अंकेगौड़ा एम, प्रोफेसर (डॉ.) सरोज मंडल, प्रो. बुद्ध रश्मि मणि, निलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला, डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा, तृप्ति मुखर्जी, हरिमाधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत), डॉ. ए. ई. मुथुनायगम, सत्यनारायण नंदलाल नुवाल, के. पजानिवेल, धार्मिकलाल चुनिलाल पंड्या, कैलाश चंद्र पंत, गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत), प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद, डॉ. गुडुरु वेंकट राव, दीपिका रेड्डी, डॉ. पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी, हरिचरण शइकीया, प्रो. वेंपटी कुटुम्ब शास्त्री, प्रो. शफी शौक, बलदेव सिंह, युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत), डॉ. अशोक कुमार सिंह, शिवशंकरी, डॉ. आर. श्रीधर, प्रो. श्याम सुंदर, डॉ. एस. जी. सुशीलम्मा, एन. स्वामिनादन, डॉ. केवल कृष्ण ठकराल, डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी (मरणोपरांत), अरविंद वैद्य, प्रो. जुज़र वासी, डॉ. नारायण व्यास, हैली वार और प्रो. गंभीर सिंह योन्जन के नाम भी सूची में शामिल हैं।
पहले चरण में कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी जिनमें 58 पद्म श्री, छह पद्म भूषण और दो पद्म विभूषण शामिल हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आ रहे होंगे कि आखिर ये पद्म पुरस्कार मिले किस किस को हैं तो चलिए जानते हैं।
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र लेखिका को मिला पद्म श्री
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय लेखिका श्रीमती शिवशंकरी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मानित किया।
महिला क्रिकेट टीम की ‘रन मशीन’ हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री
पद्म श्री पाने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट की ‘रन मशीन’ और कप्तान हरमनप्रीत कौर तथा बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोजेनजीत चटर्जी आकर्षण का केंद्र रहे। इनके साथ ही देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व CRPF महानिदेशक के. विजय कुमार और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 50 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पॉडकास्टर डॉ. श्रीधर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मशहूर गायक अल्का याग्निक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पहले फेज में कितने लोगों को मिले पद्म भूषण
राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं।
