वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को काशी में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा, 40 साल से महिला आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया। ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगा दिया। सपा ने फिर से इसे लाल झंडी दिखा दी। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा ससंद नहीं आने देना चाहता है। पीएम मोदी ने कहा, मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा।
सम्मेलन में 50 हजार महिलाएं पहुंचीं, 44 को मंच पर जगह दी पीएम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। यहां BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में करीब 50 हजार महिलाएं आई थीं। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर उनके बीच पहुंचे। राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी दौरे के दौरान 6332 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से देश और विशेष रूप से वाराणसी की जनता को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए शिलापट्ट पर योजनाओं का विवरण हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषाओं में अंकित किया गया था, जो इसकी व्यापकता और महत्व को दर्शाता है। जैसे ही 163 योजनाओं का लोकार्पण हुआ, पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” और “मां गंगा” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
पीएम मोदी ने कहा, बेटियों के लिए थल-वायु और नभ सेना में नए अवसर मिले हैं। डिफेंस के दरवाजे भी बेटियों के लिए खोले हैं। भाजपा सरकार का मतलब ही यही है नारी का उत्थान। हर मोर्चे पर भारत की बेटियां अच्छा काम कर रही हैं। बेटियों की भूमिका बढ़नी चाहिए। देश को इसकी जरूरत है।
देश की नई संसद बनाने के पीछे भी बहनों की भागीदारी का विचार था। 40 साल से महिला का आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया। ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी।सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया था। सपा ने फिर से इसे लाल झंडी दिखा दी है। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। आप सभी से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा-ससंद नहीं आने देना चाहते हैं।काशी अविनाशी है। ये अनवरत चलने वाला शहर है। भारत माता की जय, हर-हर महादेव के नारे के साथ पीएम ने भाषण खत्म किया।
पीएम मोदी बोले- वाराणसी बढ़ेगा, डेयरी बढ़ेगी तो बोनस भी बढ़ता जाएगा
पीएम मोदी ने कहा, भारतीय न्याय संहिता ने भी बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। गंभीर अपराधों में तेजी से फैसले आने लगे हैं। ऐसे कदम बेटियों को सुरक्षा की गारंटी देते हैं।महिलाओं की जब आर्थिक शक्ति बढ़ती है तो घर में उनकी आवाज भी बुलंद हो जाती है। 11 साल में 10 करोड़ बहनें सेल्फ हेल्थ समूह में जोड़ी गई हैं। बहनें अपना काम कर रही हैं। 3 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं।लखपति दीदी अभियान को गति देने में हमारे डेयरी सेक्टर की बड़ी भूमिका है। बनारस डेयरी में लाखों बहनें काम कर रही हैं। इनको बोनस के तौर पर 106 करोड़ रुपए सीधे मिले हैं। मैं काशी में डेयरी सेक्टर से जुड़ी बहनों से कहूंगा कि अभी तो शुरुआत हुई है। वाराणसी बढ़ेगा, डेयरी बढ़ेगी तो बोनस भी बढ़ता जाएगा।
यूपी में सपा सरकार थी, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था
पीएम मोदी ने कहा- साथियों, कमाई, पढ़ाई और दवाई के साथ पहली बार प्रॉपर्टी रजिस्ट्री हुई है। आज हमार माई बहन सही में अपनी घर की मलकिन बनत हैं। आपने यहां यूपी में आंखों के सामने हालात बदलते देखे हैं। जब यहां सपा की सरकार थी, बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आज बेटियों के बारे में गलत सोच रखने वाला अच्छे से जानता है उसका अंजाम क्या होगा।पीएम मोदी ने कहा, काशी की बहनों ने भी मुश्किलों और चुनौतियों का सामना किया है। बेटियों को अक्सर सवालों के जवाब से गुजरना मिलता था। तू का करबो, तोहे का जरूरत है। तू चुप रह। ऐ काम तुमसे न हो पाई।कई बार तो सवाल भी नहीं पूछे जाते थे, सीधे फरमान सुनाया जाता था। ये तुम्हारे बस का काम नहीं है। ऐसा सिर्फ काशी के लिए नहीं, देश की अधिकता बहन-बेटियों के ऐसे ही अनुभव रहे हैं। इसे सहज मान लिया जाता था। पीएम ने कहा, मैं जब 25 साल पहले गुजरात में सीएम बना था तो वहां ऐसी धारणाओं को तोड़ने का काम किया। वहां दो योजनाएं शुरू की। पहली स्कूल के लिए, दूसरी और उनकी फीस की मदद के लिए। हमारी नीतियों में महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आपने सेवा का मौका दिया तो 12 करोड़ शैचालय बने।
पीएम ने कहा- साथियों, भारत को विकसित बनाने का काम अनवरत चल रहा है। आज की मजबूत स्तंभ नारी शक्ति है। आज एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। देश के पीएम के तौर पर, काशी के सांसद के तौर पर देश के हित के लिए बड़े लक्ष्य के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। ये लक्ष्य है महिला आरक्षण को लागू करना।कुछ दिनों पहले सपा कांग्रेस की वजह से हमारा प्रयास सफल नहीं हो पाया। मैं आपको फिर से भरोसा देता हूं। आपका आरक्षण लागू हो, इसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा। घर में महिला के सशक्त होने से पूरे परिवार को ताकत मिलती है। देश मजबूत होता है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- हमारी काशी, मां श्रृंगार गौरी, मां अन्नापूर्णा, माता विशालाक्षी, मां संकटा, मां गंगा ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। ऐसे में आपके इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्य बना दिया है।पीएम ने भोजपुरी में महिलाओं का अभिवादन किया। कहा, हम काशी की ई भूमि पर आप सब माई-बहन के, काशी के बिटियन के प्रणाम करत हई। साथियों, आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव तो है ही। यहां हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकापर्ण और शिलान्यास हुआ है। काशी और अयोध्या की कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले काम भी हुआ है। दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है। ये ट्रेनें यूपी और महाराष्ट्र की कनेक्टविटी को बेहतर बताएगी। महाराष्ट्र के लोगों को अयोध्या और काशी धाम पहुंचने का एक और विकल्प मिल गया है। इसके लिए देशवासियों को बधाई देता हूं।
