नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड में होने जा रही सातवीं राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप 2026 का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा थे। उत्तराखंड में सातवीं राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 1 से 4 जून 2026 के बीच हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्धारित किया गया है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में किया गया भगत सिंह कोश्यारी का अभिनंदन
हल्द्वानी में 1 से 4 जून को राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप का आयोजन
देश भर के विभिन्न राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित हुए नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए भगत सिंह कोश्यारी जी को लोक कार्य के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। उत्तराखंड में सातवीं राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप 2026 1 से 4 जून 2026 के बीच हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पांच सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। पद्म भूषण से सम्मानित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन से उत्तराखंड में खेलों का विकास होगा और उत्तराखंड के खिलाडियों को फायदा होगा। उन्होंने चैंपियनशिप में देश भर से भाग लेने आ रहे मुए थाई खिलाड़ियों को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में भगत सिंह कोश्यारी जी का अभिनंदन किया गया। यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा, एंव मीडिया एसोसिएशन फॉर सोशल सर्विस संस्था से जुड़े पत्रकारों, खिलाड़ियों और बुद्धिजीवियों भारत सरकार के नेशनल ट्रेड बोर्ड, सदस्य आर के गौड़, फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने अभिनंदन किया।
