CM VD Satheesan: केरल में 10 सालों के पिनाराई विजयन सरकार के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने सीएम पद की शपथ ले ली। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नए सीएम वीडी सतीशन एक्शन मोड में हैं। उन्होंने कई बड़े ऐलान कर दिए। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी सहित बड़ी घोषणाएं की है।मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने ऐलान किया है कि राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा महिलाओं के लिए 15 जून से शुरू होगी। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द ही एक मंत्रालय भी बनाया जाएगा। इसे साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लिए भी सर्कार ने अच्छी खबर दी है ,ऐलान किया गया है कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3 हजार की बढ़ोतरी की जाएगी।नई सरकार में 12 मंत्री कांग्रेस पार्टी से बनाए गए हैं। कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्नीथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्धिकी, केपी धुलसी और ओजे जनीश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं IUML के पीके कुन्हालिकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली।केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी के साथ सोमवार को तिरुवनंतपुरम जश्न के रंग में डूबा दिख रहा है.
राहुल ने लगाया गले, प्रियंका ने किया नमस्ते,
केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन सीधा राहुल गांधी से मिलने आए, जहां उन्होंने गले मिलकर अभिवादन किया. इसके बाद सतीशन अपनी कुर्सी पर बैठने लगे, तभी राहुल गांधी ने उनकी कान में कुछ कहा, जिसके बाद वह उठकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद तमाम वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंचे.
कैबिनेट में 14 नए चेहरे
केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।
CM सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक की, 5 बड़े फैसले
शपथ ग्रहण के बाद CM सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक की। इस दौरान कई बड़े फैसले किए गए।
15 जून से महिलाएं KSRTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
राज्य के बुज़ुर्गों के लिए एक विशेष विभाग बनाने की घोषणा की गई।
आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं का मानदेय 3,000 रुपए बढ़ाया गया है।
2023 में ‘नव केरल यात्रा’ के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।
राज्य की वित्तीय स्थिति और राजकोष पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया जाएगा।
यूडीएफ को मिला स्पष्ट जनादेश
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल में 2026 का विधानसभा चुनाव स्पष्ट जनादेश के साथ जीता। दस साल तक विपक्ष में रहने के बाद UDF को 46.55% वोट मिले। इससे पहले 2001 में 49.05% वोट मिले थे। यह उसके 2021 के वोटों के हिस्से के मुकाबले 7.67 प्रतिशत अंकों की बढ़त है। वोटों में इस उछाल का नतीजा यह हुआ कि उसे 62 सीटें ज्यादा मिलीं, जिससे 2026 में UDF की सीटों की संख्या बढ़कर 102 हो गई।
