देहरादूनः कांग्रेस अलाकमान की गुज़ारिश और चेतावनी को दरकिनार करते हुए कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ऊधमसिंह नगर के जसपुर से धन्यवाद यात्रा शुरू कर दी. ख़ास बात ये है कि हरीश रावत के साथ कांग्रेस की चुनाव कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद हैं. रावत और प्रीतम की जुगलबंदी से कांग्रेस के तमाम नेता भौचक्के हैं. हरीश रावत की यात्रा सोमवार को जसपुर होते हुए काशीपुर और फिर वहां से रामनगर होते हुए आज शाम हल्द्वानी में खत्म होगी. रावत समर्थकों के मुताबिक़ वो ना रुकने वाले है और ना झुकने वाले हैं.
कुमारी शैलजा हरीश रावत से मांग चुकी हैं स्पष्टीकरण
जसपुर रोड शो में हरीश रावत के साथ उनके पुराने सहयोगी गोविंद कुंजवाल भी दिखे. बताते चलें कि 2017 विधानसभा चुनाव की आंधी में जब कांग्रेस के कई योद्धा धराशायी हो गए थे. ऐसे में कांग्रेस जसपुर सीट जीतने में क़ामयाब रही जो आज भी कांग्रेस का मजबूत गढ़ है. वहीं कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से चर्चा के बाद अकेले यात्रा निकालने पर हरीश रावत से स्पष्टीकरण मांगा था. उसके बावजूद हरीश रावत ने अपनी यात्रा शुरू कर दी. इससे कांग्रेस आलाकमान और हरीश रावत के बीच विवाद बड़ा हो सकता है. आलाकमान हरीश रावत के इस कदम को गम्भीरता से ले सकता है.
कांग्रेस की रार पर बीजेपी का पलटवार
