Delhi CJP Protest Alert:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी. दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. फिर भी बड़ी भीड़ का अनुमान है. इसको लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं. नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनें रद्द कर गई हैं.दिल्ली, गाजियाबाद और नोयडा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की जाएगी. देश के कई हिस्सों से आने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. रद्द होने वाली ट्रेनों की संख्या 2 दर्जन से अधिक बताई गई हैं.
10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले कई बदलाव किए गए हैं
नई दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली ट्रेनें रद्द हुईं
दिल्ली में 23 हजार CAPF जवान तैनात किए गए हैं
जानें, प्रदर्शन से पहले दिल्ली की किलेबंदी का पूरा प्लान
प्रदर्शन के कारण शुक्रवार रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएंगे. ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है. सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. जानिए, 10 अक्टूबर होने वाले प्रदर्शन को लेकर क्या है सरकार का पूरा प्लान, दिल्ली में क्या-क्या बदला होगा.
57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे
10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जाएगा. शुक्रवार रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे. इसके तहत ये स्टेशन बंद रहेंगे. जैसे- जनपथ पटेल, चौक सेंट्रल, सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली सेवा तीर्थ (उद्योग भवन), मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आई.टी.ओ., दिल्ली गेट, खान मार्केट, आर.के. आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, आई.एन.ए. (दोनों मेट्रो लाइन), हौज खास, जोर बाग, अर्जनगढ़, सराय काले खां-निज़ामुद्दीन, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज, जसोला, जामिया मिलिया इस्लामिया, ओखला विहार, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, इंदरलोक, जी.टी.बी., नगर कन्हैया, नगर नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर, बादली मोड़, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी ईस्ट, रोहिणी वेस्ट.
रेलवे: नई दिल्ली और निजामुद्दीन से जाने वाली ट्रेनें रद्द
10 अक्टूबर को ट्रेनों की टाइमिंग में फेरबदल किया जाएगा. सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी. 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे के बाद प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं 10 घंटे के लिए सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ध्यान रखने वाली बात है कि नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से जाने वाली ट्रेनें पर कोई असर नहीं है. अबतक करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं.
कोलकाता से चलने वाली हावड़ा राजधानी के अलावा सियालदह राजधानी रद्द की गई. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चलने वाली राजधानी ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है. कानपुर से आने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ से चलने वाली लखनऊ मेल रद्द रहेगी.

सुरक्षा: 23 हजार CAPF जवानों की तैनात
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की आशंका के बीच दिल्ली में 23 हजार CAPF जवान तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के 20 हजार पुलिस की तैनाती भी गई है. 12 अक्टूबर तक दिल्ली में 221 कंपनियां तैनात रहेंगी.
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त 110 CAPF कंपनियां दी गईं. शनिवार को पूरा नई दिल्ली एरिया सील रहेगा. नई दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू रहेगी.

सीसीटीवी कैमरे से नजर, ट्रैफिक हो सकता है डायवर्ट
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी. इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी. प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट रहेगी. जरूरत के हिसाब से आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. दूसरे राज्यों से कई कंपनियां बुलाई गई हैं. मल्टीलेयर्ड बैरिकेडिंग भी होगी. FRS कैमरे भी लगाए जाएंगे. रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर निगरानी की जाएगी.

9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद
दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया. एक्साइज विभाग के आदेश के अनुसार, ‘L6, L6FG, L8, L10, L14 और L8 & L14 लाइसेंस के जरिए चलने वाली खुदरा शराब की सभी दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी. दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है.दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे गोवा एक्सप्रेस के दर्जनों छात्रों को मध्य प्रदेश के इटारसी में स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत क्यों नहीं मिली
इस बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को अनुमति नहीं दी गई है. इसके पीछे के कारण भी बताए गए हैं. प्रेस वार्ता में संयुक्त पुलिस आयुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया है कि प्रदर्शन का आवेदन बहुत कम समय पहले मिला. नियम कहता है कि कम से कम 10 दिन पहले पुलिस को सूचना देनी जरूरी होती है.लिस का कहना है कि पिछली बार पार्टी को अनुमति दी गई थी तब पार्टी ने नियमों का उल्लंघन किया था. फिलहाल नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है. इसका उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
