नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी और साथ ही इस दौरान उनकी उपलब्धियां भी गिनवाईं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात के सुशासन मॉडल को पूरे देश में खड़ा करके रख दिया है। वैश्विक मंचों से आंतरिक सुरक्षा तक भारत ने नई उपलब्धियां हासिल कीं। पीएम मोदी की नीति की वजह से जन-जन के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया।
पीएम मोदी ने गुजरात का सुशासन मॉडल पूरे देश में खड़ा कर दिया; अमित शाह
अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में भूकंप से उजड़े कच्छ का पुनर्निर्माण कर उसे एक मिसाल बनाया, ज्योतिग्राम योजना से गांव-गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाई, सौर ऊर्जा और वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से निवेश व उद्योग को नई दिशा दी तथा 8% से अधिक कृषि विकास दर हासिल कर गुजरात में सुशासन का एक ऐसा मॉडल खड़ा किया, जो आगे चलकर पूरे देश का आधार बना।प्रधानमंत्री के रूप में इसी दृष्टि का विस्तार हुआ। अंतरिक्ष से समुद्र तक और वैश्विक मंचों से आंतरिक सुरक्षा तक भारत ने नई उपलब्धियां हासिल कीं। जन-जन के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले और करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और घर-घर नल से जल पहुंचा।
राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ने भी पीएम मोदी के सेवा काल के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी और उनकी जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा की यह यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। यह 25 वर्ष उनकी यात्रा का एक पड़ाव हैं, पूर्ण विराम नहीं। मेरी कामना है कि आने वाले वर्षों में भी हम उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ‘जनसेवा ही प्रभुसेवा’ के संकल्प के साथ नई ऊर्जा और समर्पण से राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें।
राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की 25 वर्षों की उपलब्धियां गिनवाईं
