नई दिल्ली: देश की जीडीपी वृद्धि दर और आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां एक तरफ सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार GDP में हुई वृद्धि को बड़ी सफलता बता रही है , वहीं देश की वास्तविक आर्थिक बदहाली को छिपाने का आरोप लगाया रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
देश के 80 प्रतिशत लोग राशन पर निर्भर
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मंगलवार को कहा कि पहले तो कहते हैं कि साहब एक क्वार्टर की GDP देखो और तालियां बजाओ। फिर कहते हैं सोना मत खरीदो, बड़ी शादियां मत करो, खुद विदेश में बैठे हैं, देश वालों को कह रहे हैं कि विदेश मत चले जाओ, पैसा बचाओ। 80% इस देश के लोग मुफ्त राशन पर निर्भर हैं, तालियां बजाओ। उन्होंने आगे कहा कि तालियां बजाते रहो! बाकी सब सुनते रहो, निराश होना अलाउड नहीं है इस देश में। मोदी जी जब तक हैं, कुछ भी हो, मार खाते रहो लेकिन चेहरे पर शिकन मत लाओ, क्योंकि शिकन साहब को पसंद नहीं।
बढ़ती महंगाई पर जताई चिंता
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे बताइए, यह 7.8 जो बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इस देश का सबसे बड़ा सेक्टर एग्रीकल्चर है। उसको क्या लाभ हो रहा है। इसका जवाब दीजिए। सबसे बड़ी डेमोग्राफी इस देश की नौजवान की है, यूथ की है। उनको क्या लाभ हो रहा है। क्या उनके मुद्दे हल हो गए। क्या दूध की कीमतें कम हो गईं। क्या मुफ्त राशन देने की अब जरूरत नहीं रही। क्या रोजगार का 45 साल का रिकॉर्ड वापस दुरुस्त कर दिया आपने। क्या मैन्युफैक्चरिंग वापस पटरी पर आ गई। क्या हुआ MSME सेक्टर का क्या हुआ। असंगठित क्षेत्र का क्या हुआ?
क्या युवाओं में टाइम पर मिली नौकरियां
कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर इस सभी सवालों का पॉजिटिव में जवाब आपके पास है तो तब हम भी तालियां बजा देंगे। पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं फिर पूछ रहा हूं कि क्या 80% लोग मुफ्त राशन लेना छोड़ चुके हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर मना कर दिया कि ‘हमें नहीं जरूरत है, हमारे पास है’? क्या नौजवानों की लाइनें जो लगी हुई हैं रोजगार केंद्रों के बाहर, वो खत्म हो गईं? क्या पेपर लीक बंद हो गए? क्या नौकरिया सबको टाइम पर मिलने लग गईं। मुझे बताइए, क्या दूध के दाम घट गए आज बंबई में? आज जब हम बात कर रहे हैं, आज बढ़े हैं।
पीएम मोदी को सिर्फ एक चीज से जीत
उन्होंने आगे कहा कि तो इन सब का जवाब जब आप मुझे देंगे कि ‘हां यह सब हो गया’, तब हम निराश नहीं होंगे। लेकिन प्रधानमंत्री को दिक्कत सिर्फ एक चीज से है आप दुखी हों, दर्द हो रहा है, चोट है, जख्म हैं, आंसू नहीं दिखने चाहिए चेहरे पर। बचपन में होता था, माता-पिता मारते थे और कहते थे ‘रोना मत’, यह प्रधानमंत्री वैसे ही हैं, ‘रोना मत’। एएनआई का अन्य सवाल का जवाब देते हुए अब सामने है, जो एक्सपोज राहुल जी ने महाराष्ट्र का किया था असेंबली चुनाव के बाद भी और उसके दौरान भी हम बार-बार आवाज उठा रहे थे, चुनाव आयोग के दरवाजे पर गए थे कि यह 45 लाख नए वोट 4 महीने में कैसे जुड़े?
महाराष्ट्र में हुए SIR का किया जिक्र
तब हम पर बीजेपी वाले तो हँसते ही थे, मीडिया के कुछ साथी भी हंसते थे और कहते थे चुनाव आयोग वाले कि ‘जािए, FIR कराइए’। अब वही चुनाव आयोग महाराष्ट्र में 1 करोड़ 81 लाख वोट काट रहा है! मतलब राहुल जी ने जो 45 लाख वोट की बात उठाई थी, वह सही थी। वह सही थी तो इसका मतलब है कि वह असेंबली रिजल्ट पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है। और अगर सवालिया निशान उस असेंबली रिजल्ट पर नहीं है, तो जो अब SIR के आंकड़े आए हैं, जिसमें 1 करोड़ 81 लाख वोट कटे हैं, इस पर सवालिया निशान है। दोनों में से एक चीज़ सही हो सकती है, दोनों सही नहीं हो सकतीं।
पीएम मोदी पर क्या बोले कांग्रेस नेता
पीएम मोदी की वीडियो पर कांग्रेस उन्होंने ने कहा कि उनको खुद अपने झूठ की गूंज बार-बार सुनाई देती होगी। 12 साल पहले से जो प्रचार करते आए, उसकी गूंज आज उनको बहुत तंग करती है, सताती है। इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है कि आप एक तरफ कहते हो जीडीपी, दूसरी तरफ कहते हो ‘सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, किफायतशारी रखो’, तीसरी तरफ आपका वीडियो निकलता है और मुंबई में दाम बढ़ जाते हैं दूध के। कांग्रेस नेता ने तंज सकते हुए कहा कि पेट्रोल के दाम देखो, डीजल के दाम देखो, दूध के दाम देखो, शक्कर के दाम देखो… फिर बताओ झूठ की गूँज कितनी मीठी है!”
