प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (1 सितंबर) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान कुछ बातें भी की. खास बात यह रही कि पीएम मोदी, जिनपिंग के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की. इसका दिलचस्प वीडियो भी सामने आया है. पीएम मोदी की इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ ही दूरी पर खड़े थे और यह नजारा देख रहे थे.दरअसल एससीओ समिट के दूसरे दिन की शुरुआत में सभी देशों के लीडर्स का एक साथ फोटो सेशन हुआ. इस दौरान पुतिन और जिनपिंग हॉल में पीएम मोदी की तरफ बढ़े और गर्मजोशी से हाथ मिलाया. इन तीनों के एक्शन शहबाज शरीफ भी देख रहे थे. हालांकि पीएम और शहबाज के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिस पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं.SCO Summit: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी एक सितंबर को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद पर करारा वार करते हुए कहा है कि आतंकवाद का सुरक्षित ठिकाना नष्ट होना चाहिए. आतंकवाद के लिए फंडिंड पर रोक लगे.SCO की बैठक में मोदी, शी, पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान भी मौजूद थे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की। इसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों के अहम पहलुओं पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान PM मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में रूस का युद्ध खत्म करने का आग्रह किया.
आतंकवाद पर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने SCO के मंच से आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील की. उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद आज भी पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है. इसके विरुद्ध लड़ाई में हम एक्शन-रिएक्शन की सोच तक सीमित नहीं रह सकते. हमें आतंकवाद के फाइनेसिंग, रिक्रूटमेंट, रेडिकलाइजेशन और सेफ हैवेन्स के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा.’
अफगानिस्तान को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘शांत और सुरक्षित यूरेशिया की हमारी साझा आकांक्षा, अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता से भी जुड़ी है. भारत-अफगानिस्तान के लोगों के विकास और मानवीय सहायता में योगदान देता रहा है, और आगे भी देता रहेगा.’
दुनिया में PAK की किरकिरी! SCO फोटो में पीएम मोदी समेत कई नेताओं को किया क्रॉप
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार SCO समिट की एक फोटो को लेकर सवालों में घिर गई. दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तान PMO ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कई बड़े नेताओं को क्रॉप कर दिया गया, वहीं शहबाज शरीफ फोटो के सेंटर में नजर आए. इस एडिटेड फोटो को लेकर चर्चा होने लगी, पाकिस्तान सरकार सवालों में घिर गई और इन सबका नतीजा यह हुआ कि कुछ ही घंटों बाद पड़ोसी देश ने पूरी फोटो शेयर कर दी.दरअसल, 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट की पूरी फोटो में कई देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ खड़े थे. बाएं से SCO महासचिव नूरलान येरमेकेबायेव, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदर जापारोव, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और SCO के क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे के प्रमुख उलारबेक शारशीव थे. लेकिन जिस फोटो को शेयर किया गया, उसमें पुतिन के बाद शहबाज शरीफ और उनके दो नेता नजर आए.
