केंद्र सरकार ने गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन बिल पेश किए हैं, जिन पर चर्चा चल रही है. विपक्ष ने इन बिलों का विरोध किया है और कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से न जोड़ा जाए. सरकार ने जो तीन बिल पेश किए हैं उनमें लोकसभा में सदस्यों की संख्या बढ़ाना, 2011 की जनसंख्या पर परिसीमन किया जाना और केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों का पुननिर्धारण किया जाना जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. लोकसभा में इस वक्त कुल 543 सीटें हैं, जिनमें से 75 महिला सांसद हैं. अब सरकार ने बिल में प्रस्ताव दिया है कि लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाए, जिसके तहत राज्यों में 815 और केंद्रशासित प्रदेशों में 35 सीटें निर्धारित की जा सकती हैं. 850 सीटों में से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है. इस वक्त 75 लोकसभा महिला सदस्य हैं, जिनमें से 49 राजनीतिक परिवारों से हैं. राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वालीं सबसे ज्यादा महिला सांसद महाराष्ट्र से हैं, उसके बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से हैं. महाराष्ट्र से छह, बिहार और यूपी से 5-5 और पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 4-4 सांसद हैं.
वंशवाद का साया अभी भी मजबूत
पिछले कुछ वर्षों में संसद और विधानसभाओं में पहुंची कई महिला नेताओं का बैकग्राउंड देखें तो साफ दिखता है कि उनमें से बड़ी संख्या राजनीतिक परिवारों से आती है. यानी जिनके पास पहले से संसाधन, पहचान और नेटवर्क है, वही ज्यादा आगे बढ़ पा रही हैं. यही वजह है कि महिला आरक्षण के असली मकसद आधी आबादी की भागीदारी पर सवाल उठ रहे हैं.
मध्य प्रदेश में भी कई उदाहरण
अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी महिला सांसदों में राजनीतिक परिवारों से जुड़ाव साफ दिखाई देता है. बालाघाट सीट से बीजेपी सांसद भारती पारधी का राजनीतिक कनेक्शन काफी मजबूत रहा है. उनके ससुर भोलाराम पारधी 1962 में बालाघाट से सांसद रह चुके हैं और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे. वहीं उनके पति खीरसागर पारधी जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं. यानी परिवार पहले से राजनीति में सक्रिय रहा है.
रतलाम (एसटी) सीट से बीजेपी सांसद अनीता नागरसिंह चौहान भी राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पति नागर सिंह चौहान लंबे समय तक विधायक रहे हैं. वो 2003 से 2018 तक लगातार और फिर 2023 में भी जीत हासिल की. इसके अलावा वे राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. ऐसे में उनका राजनीतिक अनुभव और नेटवर्क मजबूत रहा है.
सागर सीट से बीजेपी सांसद डॉ. लता वानखेड़े की राजनीति में एंट्री भी पारिवारिक सहयोग से जुड़ी मानी जाती है. उनके पति नंदकिशोर उर्फ गुड्डू वानखेड़े बीजेपी के सक्रिय नेता रहे हैं और शुरुआती दौर में उनकी राजनीतिक पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई.
शहडोल (एसटी) सीट से बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह का नाम भी इस सूची में प्रमुख है. उनके पिता दलवीर सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जो तीन बार (1980, 1984, 1991) सांसद चुने गए और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रहे. यानी राजनीति उन्हें विरासत में मिली.
अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां वंशवाद का मुद्दा और ज्यादा साफ नजर आता है. प्रदेश की कई मौजूदा महिला सांसद ऐसी हैं, जिनका सीधा संबंध बड़े राजनीतिक परिवारों से रहा है. समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों की इन नेताओं की पहचान उनके परिवारिक राजनीतिक इतिहास से भी जुड़ी हुई है.
महिला सांसदों का रहा है मजबूत राजनीतिक परिवार से नाता
समाजवादी पार्टी से कैराना सांसद इकरा चौधरी का संबंध एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से है. उनके पिता चौधरी मुनव्वर हसन 1991 से 1996 तक विधायक रहे. इसके बाद वह 1996 से 1998 और फिर 2004 से 2008 तक लोकसभा सांसद रहे. साथ ही 1998 से 2003 तक राज्यसभा सांसद भी रहे.
मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी एक राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता तूफानी सरोज 1999 से 2014 तक लगातार लोकसभा सांसद रहे. इसके बाद 2022 से वह विधायक के तौर पर सक्रिय हैं.
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव का नाम यूपी की राजनीति में काफी चर्चित है. उनके पति अखिलेश यादव 2000 से 2012 तक सांसद रहे, फिर 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. 2019 से 2022 तक फिर सांसद रहे और 2024 में दोबारा लोकसभा पहुंचे. 2022 से 2024 तक वह नेता प्रतिपक्ष और विधायक भी रहे, साथ ही 2012 से 2018 तक विधान परिषद सदस्य रहे.उनके ससुर मुलायम सिंह यादव देश के बड़े नेताओं में रहे. वे 1996 से 2022 तक सांसद रहे, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और केंद्र में रक्षा मंत्री भी रहे.
मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी फिल्म जगत के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं. उनके पति धर्मेंद्र देओल 2004 से 2009 तक राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा सांसद रहे. उनके सौतेले बेटे सनी देओल 2019 से 2024 तक पंजाब के गुरदासपुर से सांसद रहे.
मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल अपने पिता सोनेलाल पटेल की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं, जो अपना दल के संस्थापक थे. उनके पति आशीष पटेल भी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और सक्रिय राजनीति में भूमिका निभा रहे हैं.
- आंध्र प्रदेश, नंदयाल डॉ. बायरेड्डी शबरी, TDP
दादा: बायरेड्डी शेषसायन रेड्डी – तीन बार विधायक और राज्यसभा सदस्य रहे
पिता: बायरेड्डी राजशेखर रेड्डी – दो बार विधायक (1994, 1999) और राज्य मंत्री रहे - आंध्र प्रदेश, राजामुंद्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, BJP
पिता: एन. टी. रामाराव (NTR) – प्रसिद्ध अभिनेता, TDP के संस्थापक, आंध्र प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री (1983–1995) - बिहार, पाटलिपुत्र मीसा भारती, RJD
पिता: लालू प्रसाद यादव – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
माता: राबड़ी देवी – तीन बार मुख्यमंत्री रहीं
भाई: तेजस्वी यादव (बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री), तेज प्रताप यादव (बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री) - बिहार, समस्तीपुर (SC) शांभवी चौधरी, LJP (राम विलास)
दादा: महावीर चौधरी – कांग्रेस नेता, पूर्व राज्य मंत्री
पिता: अशोक चौधरी – वरिष्ठ जेडीयू नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री - बिहार, शिवहर लवली आनंद, JD(U)
पति: आनंद मोहन सिंह – 1996 और 1998 में सांसद - बिहार, सिवान विजयलक्ष्मी देवी, JD(U)
पति: रमेश सिंह कुशवाहा – पूर्व विधायक - बिहार, वैशाली वीणा देवी, LJP
पति: दिनेश प्रसाद सिंह – विधान परिषद सदस्य रहे - छत्तीसगढ़, कोरबा ज्योत्सना चरणदास महंत, INC
पति: चरण दास महंत – सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री - दादरा और नगर हवेली कलाबेन मोहनभाई डेलकर, BJP
पति: मोहन डेलकर – सात बार सांसद
पुत्र: अभिनव डेलकर - दिल्ली, नई दिल्ली बांसुरी स्वराज, BJP
माता: सुषमा स्वराज – पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं - गुजरात, साबरकांठा शोभनाबेन बरैया, BJP
पति: महेंद्रसिंह बरैया – विधायक - गुजरात, जामनगर पूनमबेन माडम, BJP
पिता: हेमतभाई माडम – चार बार विधायक रहे
चाचा: विक्रमभाई माडम –पूर्व सांसद - हरियाणा, सिरसा (SC) कुमारी शैलजा, INC
पिता: दलवीर सिंह– पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री - झारखंड, कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, BJP
पति: रमेश प्रसाद यादव– पूर्व विधायक - झारखंड, सिंहभूम (ST) जोबा माझी, JMM
पति: देवेंद्र माझी– पूर्व विधायक - कर्नाटक, चिक्कोडी प्रियंका जारकीहोली, INC
पिता: सतीश जारकीहोली– पूर्व मंत्री
भाई: रमेश और बालचंद्र जारकीहोली– विधायक - कर्नाटक, दावणगेरे डॉ. प्रभा मल्लिकार्जुन, INC
पति: एस.एस. मल्लिकार्जुन – मंत्री
ससुर: शिवशंकरप्पा – विधायक - केरल, वायनाड प्रियंका गांधी वाड्रा, INC
पिता: राजीव गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री)
माता: सोनिया गांधी
दादी: इंदिरा गांधी
परदादा: जवाहरलाल नेहरू - मध्य प्रदेश, बालाघाट भारती पारधी, BJP
पति: खीरसागर पारधी
ससुर: भोलाराम पारधी – पूर्व सांसद - मध्य प्रदेश, रतलाम (ST) अनीता चौहान, BJP
पति: नागर सिंह चौहान – विधायक - मध्य प्रदेश, सागर डॉ. लता वानखेड़े, BJP
पति: नंदकिशोर वानखेड़े– भाजपा नेता मध्य प्रदेश, शहडोल (ST)
हिमाद्री सिंह, BJP
पिता: दलबीर सिंह – तीन बार सांसद - मध्य प्रदेश, शहडोल (एसटी) हिमाद्रि सिंह, BJP
पिता- दलबीर सिंह (तीन बार कांग्रेस से सांसद रहे) - महाराष्ट्र, बारामती सुप्रिया सुले, NCP
पिता: शरद पवार – पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री - महाराष्ट्र, चंद्रपुर प्रतिभा धनोरकर, INC
पति: सुरेश धनोरकर – सांसद - महाराष्ट्र, जलगांव स्मिता वाघ, BJP
पति: उदय वाघ – भाजपा नेता - महाराष्ट्र, मुंबई उत्तर-मध्य वर्षा गायकवाड़, INC
पिता: एकनाथ गायकवाड़– पूर्व सांसद - महाराष्ट्र, रावेर रक्षा खडसे, BJP
ससुर: एकनाथ खडसे– वरिष्ठ नेता - महाराष्ट्र, सोलापुर (SC) प्रणिति शिंदे, INC
पिता: सुशील कुमार शिंदे – पूर्व मुख्यमंत्री - ओडिशा, अस्का अनिता सुभदर्शिनी, BJP
पिता: रामकृष्ण पटनायक – पूर्व मंत्री
माता: कुमुदिनी पटनायक – पूर्व सांसद - ओडिशा, कालाहांडी मालविका देवी, BJP
पति: अर्का केशरी देव – सांसद
ससुर: बिक्रम केशरी देव – पूर्व सांसद - ओडिशा, बोलांगीर संगीता सिंह देव, BJP
पति: के.वी. सिंह देव – उपमुख्यमंत्री - पंजाब, बठिंडा हरसिमरत कौर बादल, SAD
पति: सुखबीर सिंह बादल
ससुर: प्रकाश सिंह बादल – पूर्व मुख्यमंत्री - राजस्थान, जयपुर मंजू शर्मा, BJP
पिता: भंवरलाल शर्मा – पूर्व विधायक - राजस्थान, राजसमंद महिमा कुमारी मेवाड़, BJP
पति: विश्वराज सिंह मेवाड़
ससुर: महेंद्र सिंह मेवाड़ – पूर्व सांसद - तमिलनाडु, चेन्नई दक्षिण सुमथी टी, DMK
पिता: वी. थंगापांडियन – पूर्व विधायक - तमिलनाडु, तूतीकोरिन कनिमोझी, DMK
पिता: एम. करुणानिधि – पूर्व मुख्यमंत्री - तेलंगाना, महबूबनगर डी. के. अरुणा, BJP
पिता: नरसी रेड्डी – पूर्व विधायक
भाई: राम मोहन रेड्डी – पूर्व विधायक - तेलंगाना, वारंगल (SC) कडियम काव्या, INC
पिता: कडियम श्रीहरि – पूर्व उपमुख्यमंत्री - त्रिपुरा पूर्व (ST) कृति देवी देबबर्मन, BJP
भाई: प्रद्योत देबबर्मन
माता: बिभु कुमारी देवी – सांसद - उत्तर प्रदेश, कैराना इकरा चौधरी, SP
पिता: मुनव्वर हसन – पूर्व सांसद - उत्तर प्रदेश, मछलीशहर (SC) प्रिया सरोज, SP
पिता: तूफानी सरोज – पूर्व सांसद - उत्तर प्रदेश, मैनपुरी डिंपल यादव, SP
पति: अखिलेश यादव – पूर्व मुख्यमंत्री
ससुर: मुलायम सिंह यादव - उत्तर प्रदेश, मथुरा हेमा मालिनी, BJP
पति: धर्मेंद्र देओल– पूर्व सांसद
सौतेले पुत्र: सनी देओल– पूर्व सांसद - उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल
पिता: सोनेलाल पटेल - उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह, BJP
ससुर: मनबेंद्र शाह– पूर्व सांसद - पश्चिम बंगाल, बारासात काकोली घोष दस्तीदार, AITC
मामा: गुरुदास दासगुप्ता – पूर्व सांसद
पति: सुदर्शन घोष – पूर्व मंत्री - पश्चिम बंगाल, जयनगर (SC) प्रतिमा मंडल, AITC
पिता: गोबिंदा नस्कर- पूर्व सांसद - पश्चिम बंगाल, कोलकाता दक्षिण माला रॉय, AITC
पति: निरबेद रॉय – पूर्व विधायक - पश्चिम बंगाल, उलूबेरिया सजदा अहमद, AITC
पति: सुल्तान अहमद- पूर्व सांसद और मंत्री
