चेन्नेई: तमिलनाडु में किसकी सरकार बनने जा रही है? इस सवाल का जवाब मिल गया। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK को सरकार गठन के लिए अहम समर्थन मिल गया है। कांग्रेस के समर्थक के बाद अब CPI, CPM और VCK जैसे दलों ने भी उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है। इससे राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े के करीब पहुंच चुके TVK गठबंधन ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। विपक्षी दलों के समर्थन के बाद विजय पहली बार सत्ता के बेहद करीब पहुंच गए हैं और जल्द सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं।
पास किया 118 का जादुई आंकड़ा
बता दें कि तमिलनाडु में अब TVK चीफ थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। 2-2 विधायकों वाले VCK, CPM, CPI ने कांग्रेस-TVK गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है। साथ ही बीजेपी ने भी मतदान से दूर रहने के संकेत दिए हैं। इसके बाद विजय के लिए बहुमत हासिल करने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। राज्यपाल ने उन्हें 10 मई तक का समय दिया था। बहुतम मिलने के बाद अब जल्द ही वो राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। बता दें कि यह विजय की राज्यपाल से तीसरी मुलकात होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CPI के जनरल सेक्रेटरी से मांगा था सपोर्ट
बता दें कि कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने CPI के जनरल सेक्रेटरी डी राजा से बात की थी। उन्होंने उनकी पार्टी से तमिलनाडु में सेक्युलर सरकार बनाने के लिए TVK को सपोर्ट करने की अपील की थी। सूत्रों ने बताया कि खड़गे ने गुरुवार को राजा को फोन करके इस बात पर जोर दिया कि CPI को जल्दी फैसला लेना चाहिए ताकि BJP को पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने का मौका न मिले। माना जा रहा है कि राजा ने कहा कि CPI DMK समेत अपने लोकल साथियों से सलाह करेगी और जल्द ही इस पर फैसला करेगी।
