गुरुग्राम: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों और केरल में कांग्रेस की जीत के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। हरियाणा के गुरुग्राम में सद्भाव यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही बीजेपी के हराएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, बंगाल और असम का चुनाव इन्होंने चोरी किया। इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है। लाखों नाम काट देते हैं। लाखों नए नाम जोड़ देते हैं। राहुल गांधी पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे। केरल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस की अब चार राज्यों में सरकार होगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (8 मई, 2026) को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सद्भाव यात्रा निकाली. इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नफरत के माहौल में मोहब्बत के दुकान, ये हमारा नारा नहीं है. ये आपलोगों से मिला है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में यात्रा का ट्रेडिशन है, इससे जनता को और यात्रा करने वाले सबको फायदा होता है. कांग्रेस पार्टी के हर युवा नेता को हर स्टेट में ये यात्रा करनी चाहिए.हरियाणा में पूर्व इस्पात मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने हरियाणा में सद्भाव यात्र की शुरुआत की थी। राहुल गांधी शुक्रवार को इसका हिस्सा बने। इस सभा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। सद्भाव यात्रा से में राहुल गांधी पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ 1 किलोमीटर पैदल चले। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से हरियाणा में फायदा होगा। हिसार से बीजेपी के टिकट पर जीतकर सांसद बने बृजेंद्र सिंह आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। वह अब कांग्रेस में हैं।
राहुल गांधी की बड़ी बातें:
एमपी और महाराष्ट्र के बाद बीजेपी ने असम और बंगाल का चुनाव चोरी किया।
चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स कंट्रोल में इनके कंट्रो में है।
नरेंद्र मोदी और अडानी एक हैं, कंपनी का नाम मोडानी होना चाहिए।
बीजेपी ने अमेरिका से डील में कृषि और इंडस्ट्री सेक्टर को बर्बाद किया।
क्या तेल खरीदने अनुमति भारत अमेरिका लेगा, और वह परमिशन देगा।
कांग्रेस ही बीजेपी को हराएगी, हर नेता को यात्रा करनी चाहिए।
चुनाव आयोग और ब्यूरोक्रेसी सब इनके कंट्रोल में हैः राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘आपलोगों को पता है यहां का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चोरी किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अब पश्चिम बंगाल के सथ असम में भी यही किया है. बीजेपी ने चुनाव चोरी का एक सिस्टम बना लिया है. वे लाखों नाम काट देते हैं, लाखों नाम जोड़ देते हैं. चुनाव आयोग, ब्यूरोक्रेसी इनके कंट्रोल में है और ये सोचते हैं कि इनका राज अब रुक नहीं सकता है.’
अडानी-अंबानी को दिया जा रहा देश का धनः राहुल गांधी
उन्होंने कहा, ‘इनका टाइम आने वाला है, क्योंकि जनता को ये बात समझ आ गई है कि नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी देश को बेचने का काम करते हैं. एयरपोर्ट, बंदरगाह, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर प्लांट और अब निकोबार आइलैंड मतलब पूरा का पूरा वहां अडानी जी को बेचा जा रहा है. हरियाणा का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है. ये सिर्फ हरियाणा का हाल नहीं है, बल्कि पुरे देश में यही हाल है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है, लेकिन अडानी और अंबानी को देश का धन दिया जाता है और चाइना का माल देश में बेचा जाता है.’
