The Prime Minister, Shri Narendra Modi emplanes for Russia from New Delhi on May 21, 2018.
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार (6 अगस्त) संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2026 के आधिकारिक विदेश दौरों पर हुए खर्च को लेकर जानकारी दी. सरकार की तरफ से राज्यसभा में बताया गया कि साल 2026 में पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर करीब 74.5 करोड़ रुपये खर्च हुए. इस साल फरवरी से लेकर जुलाई तक पीएम मोदी ने 13 देशों का दौरा किया है. संसद में पेश दस्तावेजों में 2021 से अब तक प्रधानमंत्री की सभी विदेश यात्राओं पर हुए कुल खर्च का भी विवरण दिया गया है.
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च?
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री की ये विदेश यात्राएं अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भारत की भागीदारी बढ़ाने का एक अहम माध्यम है. इन यात्राओं के दौरान हुए समझौतों से टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ट्रेड, निवेश, रक्षा, ऊर्जा और सप्लाई चेन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत हुई है. सरकार ने कहा कि अप्रैल 2021 से दिसंबर 2025 के बीच भारत को 381.8 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ.
सरकार ने बताया कि साल 2021 से पीएम मोदी के विदेश दौरे पर कुल 550 करोड़ रुपये अधिक खर्च हुआ. राज्यसभा में लिखित जवाब में विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने बताया, ‘इस साल पीएम मोदी की जिन विदेश यात्राओं पर सबसे ज्यादा खर्च हुआ वो मई 2026 में उनकी पांच देशों की यात्रा थी. इस दौरान 17.46 करोड़ रुपये खर्च हुए.’
साल दर साल कितना हुआ खर्च
