भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम माधव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, बैजयंत जय पांडा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल भी महामंत्री होंगे। हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया भी महामंत्री बनाए गए हैं। बी एल संतोष जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन बने रहेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को सुबह से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि नितिन नवीन की टीम में किन नेताओं को जगह मिलेगी। अब भाजपा ने नेताओं के नाम और उनको मिली जिम्मेदारी का खुलासा कर दिया है।
नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे। अगले साल यूपी में चुनाव है- ऐसे में बस्ती से आने वाले हरिश द्ववेदी ब्राह्मण चेहरा रहेंगे। विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह मिल रही है। हरियाणा से आने वाले संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं। वहीं, गुजरात के वडोदरा से लोकसभा सांसद हेमांग जोशी का जबरदस्त प्रमोशन हो रहा है। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिल रही है। हिमांग जोशी को यूथ को पार्टी के करीब लाने की जिम्मेदारी मिलेगी।
वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।
स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई टीम में स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की जारी सूची में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की नई टीम में महिला नेताओं को भी खास जगह मिली
नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं की भी अच्छी भागीदारी दिखाई देती है। वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस तरह पार्टी की नई संगठनात्मक टीम में कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारियां मिली हैं।
नितिन नवीन की टीम में कई राज्यों को मिला प्रतिनिधित्व
भाजपा की नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के केंद्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और समन्वय को मजबूत करने का संकेत मिलता है।
पहली अग्निपरीक्षा 2027 में
बीजेपी अपने अगले मिशन के लिए नितिन नवीन की टीम तैयार कर दी है। 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में होने वाली है। उत्तर प्रदेश का इलेक्शन सबसे बड़ा चैलेंज होगा। ताकि बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगा सके। नितिन नवीन की टीम के सामने तीन बड़े चैलेंज होंगे। आपको बता दें कि 2027 में यूपी समेत 7 राज्यों में चुनाव हैं। 2028 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना समेत 9 राज्यों में इलेक्शन है। इसके बाद सबसे बड़ा चैलेंज होगा 2029 का क्योंकि 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं।

