बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सबसे तीखा हमला बोला. ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी ने सभी चुनाव वोट चोरी से जीती. मैं चुनाव आयोग और सुप्रीम तक गई, लेकिन मेरी बात को सुना नहीं गया. अब यह साबित हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू है.
ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिएः ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. अगर ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया गया तो हम सभी विकल्पों पर विचार करेंगे. इस दौरान ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि मुझे अपने घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है.
‘हम चुनाव आयोग गए, सुप्रीम कोर्ट, हर दरवाजा खटखटाया’
ममता बनर्जी ने कहा, “हमारा INDIA गठबंधन एकजुट है. हम पूरी तरह से साथ हैं. आज इतना बड़ा घोटाला हुआ यह एक शर्मनाक मामला है. इसकी वजह से जनता परेशान हो रही है. जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोट चोरी की बात उठाई थी कि कैसे वोट चुराकर BJP मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार में जीती और बंगाल में पूरी तरह से लूटपाट की तो आपको पता है कि हम सभी को यहां लाए, चुनाव आयोग गए, सुप्रीम कोर्ट गए, हर दरवाज़ा खटखटाया. लेकिन अब यह बात सबके सामने साफ हो गई है कि ज्ञानेश कुमार एक चोर और डकैत हैं, जिन्होंने वोट चुराए, EVM मशीनों पर कब्ज़ा किया और वोटों की गिनती में धांधली की… इसीलिए उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए…”
