नई दिल्ली। भारत की ओर से आगामी विश्व मुएथाई चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्रैक सूट एवं बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महासचिव श्रीराम चौधरी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए ओम बिरला का हार्दिक आभार व्यक्त किया। यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महासचिव श्रीराम चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को मुएथाई खेल और इस खेल में भारत की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए मुएथाई एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सका। खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने प्राप्त प्रोत्साहन के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विश्व मुएथाई चैंपियनशिप में भारत का गौरव बढ़ाने का संकल्प लिया।
