केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य को लेकर AIIMS ने जानकारी दी है. अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद गुरुवार (13 अगस्त) को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई.जेपी नड्डा की तबीयत को लेकर AIIMS ने प्रेस रिलीज जारी की है. 13 अगस्त की शाम नड्डा की बेचैनी को लेकर जांच की गई. जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई टेस्ट किए गए. फिलहाल जेपी नड्डा की हालत स्थिर बताई गई है.
अस्पताल ने बयान में कहा, ‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की 13 अगस्त, 2026 की शाम को बेचैनी की शिकायत के बाद जांच की गई, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी.’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं. अस्पताल की ओर से प्रेस रिलीज कर साफ कर दिया गया है कि उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के जल्थ स्वस्थ्य होने की कामना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ. बाबा केदार से श्री नड्डा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.’
