महंगाई से परेशान जनता को एक और झटका लगा है. अमूल दूध (Amul Milk) खरीदना अब महंगा हो जाएगा. दरअसल, कंपनी ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक, चारा की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में इजाफा किया गया है.
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है किगुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी जीसीएमएमएफ (GCMMF) ने अमूल ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले अलग-अलग दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में प्रति लीटर 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई कीमतें 14 मई, 2026 से लागू होंगी.गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) है, ने दूध के विभिन्न उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं; इनमें 1 लीटर अमूल ताज़ा की कीमत में 2 रुपये और 500 ml अमूल गोल्ड की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है।कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, बफेलो मिल्क, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, ताजा, टी-स्पेशल और काउ मिल्क समेत कई प्रमुख वेरिएंट महंगे हो गए हैं.
दूध की नई कीमतें
अमूल ताजा (Amul Toned) के एक लीटर दूध की कीमत 59 रुपये हो गई है। ये आधा लीटर दूध का पैकेट जो 30 रुपये में मिलता था, अब 31 रुपये में मिलेगा।
अमूल गाय के दूध (Amul Cow Milk) का आधा लीटर (500 ml) पैकेट जो 31 रुपये में मिलता था, अब 32 रुपये में मिलेगा।
अमूल भैंस के दूध (Amul Buffalo Milk) का आधा लीटर (500 ml) पैकेट जो 38 रुपये में मिलता था, अब 39 रुपये में मिलेगा।
अमूल गोल्ड फुल क्रीम (Amul Milk Full Cream) के एक लीटर दूध की कीमत 71 रुपये हो गई है। ये आधा लीटर दूध का पैकेट जो 35 रुपये में मिलता था, अब 36 रुपये में मिलेगा।
