तमिलनाडु के 2026 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने के मुद्दे पर AIADMK (अन्नाद्रमुक) में गंभीर मतभेद और फूट के संकेत मिल रहे हैं तमिलनाडु की सियासत में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. AIADMK के कुछ विधायक पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में पहुंचे हैं, जिनकी तस्वीरें अब सामने आई हैं. माना जा रहा है कि ये विधायक TVK के साथ जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. हालांकि पार्टी नेतृत्व, खासकर EPS, ने किसी भी तरह के बंटवारे से इनकार किया है और दावा किया है कि AIADMK एकजुट है. लेकिन अंदरूनी खींचतान और अलग-अलग राय के संकेत लगातार सामने आ रहे हैं. अब सबकी नजर इस पर है कि क्या ये राजनीतिक हलचल सरकार गठन पर असर डालेगी या फिर पार्टी एकजुट रहकर आगे बढ़ेगी.
ताजा घटनाक्रम (6-7 मई 2026):बगावत के सुर: AIADMK के दो-तिहाई से अधिक विधायक विजय की TVK को समर्थन देने के पक्ष में हैं, जिससे पार्टी में 47 विधायकों के बीच बड़ी टूट की संभावना बन गई है.दबाव में नेतृत्व: पार्टी के एक बड़े धड़े (जिसमें सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि शामिल हैं) का मानना है कि पार्टी को TVK के साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए.पलानीस्वामी का नरम रुख: सूत्रों के अनुसार, शुरुआती विरोध के बाद एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) पर दबाव बढ़ा है और उन्होंने कहा है कि अगर विजय चाहेंगे तो AIADMK, TVK को बाहर से समर्थन (या गठबंधन) दे सकती है.TVK की स्थिति: विजय की TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन बहुमत (118) से दूर है, इसलिए उसे AIADMK या अन्य दलों के समर्थन की आवश्यकता है.गठबंधन का पेंच: TVK ने कांग्रेस से भी समर्थन की बात की है, लेकिन AIADMK का एक धड़ा भी समर्थन के बदले सरकार में शामिल होने की कोशिश में है.BJP का रुख: इस बीच, खबर है कि BJP गठबंधन की कोशिशों के कारण AIADMK में यह फूट और गहरी हो रही है
अन्नाद्रमुक के 35 विधायक हुए इकट्ठा
तमिलनाडु में एक्टर विजय के नए सीएम के तौर पर 7 मई को शपथ लेने की संभावना है। इससे पहले विजय की सरकार को समर्थन देने के लिए बुधवार को एआईएडीएके के 35 विधायक AIADMK के राज्यसभा में नेता राज्यसभा नेता CV षणमुगम के चेन्नई ऑफिस पर पहुंचे। ऐसी चर्चा है कि ये विधायकों ने CV षणमुगम के आवास पर इसलिए पहुंचे ताकि वे ‘थलापति’ विजय को समर्थन दे सकें। इसे पार्टी में फूट के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। षणमुगम ने तमिलनाडु चुनाव में ‘मैलाम’ सीट से जीत हासिल की है। इन विधायकों ने AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी से अनुरोध किया है कि वे TVK के साथ गठबंधन करने पर विचार करें।
एआईएडीएमके का बयान भी आया सामने
AIADMK के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि TVK के साथ हाथ मिलाने का फैसला पार्टी का ‘हाईकमान’ करेगा, और उन्होंने पार्टी के भीतर किसी भी तरह की फूट की संभावना से साफ़ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि टीवीके ने किसी भी पार्टी को न्योता नहीं दिया है। अगर वे स्थिरता चाहते हैं, तो उन्हें खुद ही कोई फैसला लेना होगा। अभी कुछ हलचल ज़रूर है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। संभावना है कि विजय चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। टीवीके की करिश्माई जीत के बाद तमिलनाडु में समर्थक जश्न में डूबे हैं।
