नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसदों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। जंतर-मंतर जाने की कोशिश के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेट गईं। इस दौरान पुलिस ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोकते हुए हिरासत में लेना शुरू कर दिया। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सांसदों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, जबकि वे सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं। उधर हिरासत में लिए जाने के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों को पुलिस जंतर-मंतर के पास से ले गई है।

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी INDIA ब्लॉक के सांसदों की भारी भीड़ के साथ जंतर-मंतर तक जाने का रास्ता बनाने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद कल चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हुई। राहुल गांधी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वे वहां प्रदर्शन नहीं कर सकते।राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन के सांसद आज फिर जंतर-मंतर पर जाकर बैठेंगे और देश को बताएंगे कि उनके लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को खत्म किया है। राहुल गांधी ने कहा कि जिन्होंने यह काम किया है, वे देशद्रोही हैं और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा।
राहुल गांधी ने अपने खिलाफ दर्ज FIR का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास 45 FIR हैं और मेरा लक्ष्य है कि मुझे 100 FIR चाहिए। हर FIR मेरे लिए एक मेडल है।’
प्रियंका गांधी बोलीं- अब हम यहां से हिलने वाले नहीं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सांसदों को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘अब हम यहां से हिलने वाले नहीं हैं।’
रणजीत रंजन बोलीं- सरकार डरी हुई है
कांग्रेस सांसद रणजीत रंजन ने आरोप लगाया कि सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एजेंसियों को कठपुतली बना दिया गया है और इसमें ‘पहले नंबर पर तो ज्ञानेश कुमार चल रहे हैं।’ उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए। रणजीत रंजन ने कहा कि उनका दोष क्या है। अगर वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से मिलना चाहा, लेकिन उन्हें छिपाकर रखा गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस लोकतंत्र में विपक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं कर सकता। रणजीत रंजन ने कहा कि पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया गया है और उनकी बातों का जवाब नहीं दिया जा रहा है।
रेणुका चौधरी बोलीं- ये गुंडागर्दी है
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘ये गुंडागर्दी है।’ उन्होंने कहा कि उनका इतिहास क्या है, इसके लिए पन्ने पलटकर देखने की जरूरत है और उनका इरादा क्या है, यह सब जानते हैं। रेणुका चौधरी ने कहा कि अगर वे सोच रहे हैं कि विपक्ष डरकर रुक जाएगा तो ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ‘सारे जेन-जी’ के लिए वे लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनके भविष्य, उनके मताधिकार और उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए है।
पवन खेड़ा बोले- देश के एक-एक मतदाता के अधिकार की लड़ाई
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि वे देश के एक-एक मतदाता के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में उन्हें हर बार रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर जैसे समर्पित स्थल पर भी देश के सांसदों को जाने से रोका जा रहा है। पवन खेड़ा ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस की क्या गलती? इनके आका कायर हैं।’ उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति को बार-बार रोकने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन अंत में वे हारने वाले हैं और वे यह जानते हैं।
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर जिस तरह की कार्रवाई कर रही है, उसे देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। महुआ मोइत्रा ने सवाल किया कि उनका क्या दोष है और कार्यकर्ताओं और जनता को लाठीचार्ज का सामना क्यों करना पड़ रहा है।
पुलिस ने रोकी सांसदों की बस
INDIA ब्लॉक के सांसदों के अनुसार, पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने नहीं दिया। CPI सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा कि हिरासत में लेने से ज्ञानेश कुमार बच नहीं जाएंगे और उन्हें इस्तीफा देना होगा। उन्होंने हिरासत में लिए जाने और लाठीचार्ज का भी जिक्र किया।
इमरान मसूद बोले- राहुल जी उतरकर बैठ गए हैं
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बदतमीजी पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बस से उतरकर बैठ गए हैं और अब यहीं धरना शुरू हो जाएगा। इस दौरान INDIA ब्लॉक के सांसद लगातार जंतर-मंतर जाने की मांग करते रहे और पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने का विरोध करते रहे।
राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर, बाराखंबा थाने से पुलिस ने नेता विपक्ष को छोड़ा
अधीर रंजन चौधरी बोले- ये घोर अन्याय है
इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘ये घोर अन्याय है, और क्या कह सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से एक आंदोलन को छेड़ने की कोशिश की जा रही है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनका मुद्दा सभी जानते हैं और देश की जनता के मुद्दे ही उनके मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से कहते हैं, लेकिन सरकार किसी की बात सुनना नहीं चाहती।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
इससे पहले राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सांसद कल चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे, लेकिन वह उनसे नहीं मिले। राहुल गांधी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वे यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने कहा कि सांसद आज फिर जंतर-मंतर पर बैठेंगे। वे देश को बताएंगे कि उनके लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।
‘लोकतंत्र को खत्म किया’
राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार पर देश के लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल भी कहा था कि जिन्होंने यह काम किया है, वे देशद्रोही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इन लोगों पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा।’
