नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह वोट चोरी के खिलाफ शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए. वह जब संसद के लिए जा रहे थे, तब पुलिस से कुछ दूर पहले ही उन्हें रोक दिया. इस पर संजय सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि हमें संसद में जाने से पुलिस नहीं रोक सकती. कुछ देर बाद पुलिस उन्हें संसद जाने दिया और वह बापू की प्रतिमा के सामने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.
जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा, आतिशी और कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लियाSFI और DYFI के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं;कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए लोग मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंच रहे हैं। पार्क और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश के युवा, युवा पीढ़ी, पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आए थे और इस बार भी, ज्ञानेश कुमार के साथ ऐसा ही होने वाला है। प्रदर्शन में विशाल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई कलाकार भी पहुंचे हैं।गायक और म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज भी मुंबई के शिवाजी पार्क में हो रहे प्रदर्शन में पहुंच गए

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए लोग ना पहुंच सके इसके लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए.
मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी: 1. जनपथ 2. पटेल चौक 3. केंद्रीय सचिवालय 4. राजीव चौक 5. सेवा तीर्थ 6. मंडी हाउस 7. लोक कल्याण मार्ग 8. आईएनए 9. चावड़ी बाजार 10. रामकृष्ण आश्रम मार्ग 11. नई दिल्ली.
जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, क्या प्रदर्शन करने के लिए अनुमति की जरूरत होती है? आखिर यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है। मैं कहना चाहता हूं कि देश को पुलिस स्टेट में बदल देने के बावजूद ज्ञानेश कुमार, पीएम और गृहमंत्री अपने गलत कामों को छिपा नहीं पाएंगे।
दरअसल, शुक्रवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मैं संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के नीचे मौजूद हूं. इसी संसद तक पहुंचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर वोट चोरी की है और पूरे देश में 13 करोड़ 37 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं. अलग-अलग राज्यों की विधानसभाओं में सत्ता हासिल करने के लिए भी भाजपा ने इसी तरह की वोट चोरी की. आज जब इस वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है, तो लोगों को बोलने नहीं दिया जा रहा है. जगह-जगह गिरफ्तारियां की जा रही हैं और खुलेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है.
उन्होंने आगे कहा कि जिस बापू ने अंग्रेजों के क्रूर शासन के खिलाफ पूरे देश की जनता को जगाने का काम किया था, आज उनकी जयंती पर मैं उनसे यही प्रार्थना कर रहा हूं कि वे देश की जनता को इन काले अंग्रेजों से लड़ने की ताकत दें. बापू देशवासियों को वोट चोरी और नरेंद्र मोदी, अमित शाह व ज्ञानेश कुमार की तानाशाही के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की शक्ति प्रदान करें. सभी देशवासियों से अपील है कि अपनी-अपनी जगह पर आवाज बुलंद करें और वोट चोरी और भाजपा की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें.
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर जमा हुए 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्यों सहित 700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया.दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली पुलिस केवल ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा मांगने वाली हर आवाज़ को कुचलने में लगी है.
