वरिष्ठ पत्रकार यतेंद्र शर्मा ने पत्रकारिता के बाद अब सक्रिय राजनीति में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। हाल तक वह News18 India में पॉलिटिकल एडिटर और एंकर के रूप में कार्यरत थे।यतेंद्र शर्मा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में S1 News से की थी। इसके बाद 2007 में वह MH1 News से जुड़े। उन्होंने India News में करीब साढ़े 11 वर्षों तक सीनियर एडिटर के रूप में काम किया और राजनीतिक रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई।वर्ष 2021 में यतेंद्र शर्मा News18 Hindi से जुड़े। यहां उन्होंने पॉलिटिकल एडिटर और एंकर की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ दिल्ली रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व भी किया। बाद में उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।जून 2026 में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यसमिति में उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया। उत्तर प्रदेश की राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।करीब दो दशक लंबे पत्रकारिता अनुभव के बाद यतेंद्र शर्मा का राजनीति में यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।
