लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्ण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में अन्नदाताओं की भी बड़ी भूमिका है। इसका काम तभी पूरा हो सका जब प्रदेश के एक लाख के अधिक किसान अपनी जमीन देने को तैयार हुए। मुख्यमंत्री ने किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के एक लाख से अधिक किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन दी। मैं उन सभी अन्नदाता किसानों का हार्दिक शुक्रिया अदा करता हूं, जिनके सहयोग से यह प्रोजेक्ट हकीकत बन पाया। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए कुल लगभग 18,000 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई। इसके अलावा कॉरिडोर के किनारे औद्योगिक क्लस्टर और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने के लिए अब तो अलग से 7,000 एकड़ जमीन रिजर्व की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक के 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए 18,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ ही लगभग 7,000 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे। इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने 12 जनपदों के उन एक लाख से अधिक अन्नदाता किसानों का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी भूमि देकर इस विकास यात्रा में बहुमूल्य योगदान दिया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों की भूमिका के बिना गंगा एक्सप्रेसवे संभव नहीं होता। एक लाख से ज़्यादा अन्नदाताओं ने ज़मीन देकर विकास की इस बड़ी इबारत को लिखने में अपना योगदान दिया। अब यह एक्सप्रेसवे यूपी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला गेम चेंजर साबित होने वाला है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे न सिर्फ आवागमन को तेज और आसान बनाएगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, रोजगार के नए अवसर, कृषि विपणन और क्षेत्रीय विकास को भी मजबूत करेगा। यह ‘विकसित भारत’ के संकल्प को तेजी देगा। 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है। यह पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा का समय काफी कम कर देगा और सामान-सेवाओं की आवाजाही को गति देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर भक्त प्रह्लाद, वामन और नरसिंह अवतार की पावन भूमि हरदोई में आज का यह अवसर अत्यंत विशेष है। ‘देवी सुरेश्वरी, भगवती गंगे!’ प्रह्लाद और नरसिंह भगवान की पावन धरा, हरदोई में मैं आपका हृदय से स्वागत करता हूं।” तपोभूमि हरदोई से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्राप्त होगी। यह एक्सप्रेस-वे देश में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। गांव, किसान, उद्यम और युवाओं को जोड़ने वाली यह ‘जीवन रेखा’ अवसरों को दूरी से मुक्त करेगी और विकास को गति देगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर सिर्फ यह एक्सप्रेस-वे हमारी दूरी को ही कम नहीं कर रहे हैं, बल्कि इन सभी पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर भी है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अंदर इन एक्सप्रेसवे के माध्यम से अन्नदाताओं किसानों की उन्नति के ये एक्सप्रेसवे बने हैं, युवाओं के रोजगार के एक्सप्रेसवे बने हैं, आस्था और संस्कृति के एक्सप्रेसवे हैं और प्रदेश की समृद्धि के एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।
2017 से पहले परिवारवाद में जकड़ा था यूपी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश परिवारवाद और जातिवाद के जकड़न में, दंगों में, अराजकता में, कर्फ्यू में, माफिया की समानांतर चलने वाले उस अराजकता भरे माहौल में विकास की, रोजगार की, नए निवेश की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि, पिछले 9 वर्ष के अंदर डबल इंजन के सरकार का परिणाम, आज उत्तर प्रदेश के अंदर एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, हाइवे,डिस्ट्रिक्ट वे,ग्रामीण सड़को के 4 लाख किलोमीटर का एक बेहतरीन नेटवर्क हम सबको देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के कायाकल्प पर जोर देते हुए कहा कि आज राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार की ताकत स्पष्ट रूप से धरातल पर दिखाई दे रही है। प्रदेश में इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ही हर जिला, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को 4-लेन व 2-लेन सड़कों के जाल से जोड़ा जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश की असीम संभावनाओं (Unlimited Potential) को नई उड़ान देने के लिए एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल, इनलैंड वाटर-वे, मेट्रो और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण इस विकास यात्रा का प्रमाण है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से भक्त प्रह्लाद की तपोभूमि हरदोई से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्राप्त होगी। यह एक्सप्रेस-वे देश में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। गांव, किसान, उद्यम और युवाओं को जोड़ने वाली यह ‘जीवन रेखा’ अवसरों को दूरी से मुक्त करेगी और विकास को गति देगी।
