वाराणसी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी वंदन सम्मेलन में “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आई महिलाओं का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “नए भारत का निर्माता” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और हम सभी नए भारत का साक्षात दर्शन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी की ओर से वह प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र विकास की अवधारणा को भी आत्मसात कर रहा है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है और देश तेज गति से उस दिशा में अग्रसर है। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने भी इस दौरान उत्साह के साथ भागीदारी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश की संसद, देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उसे रोकने के लिए सपा, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है। आधी आबादी के अंदर आक्रोश झलकता दिखाई दे रहा है। विपक्ष के नकारात्मक रवैये के खिलाफ हमें उनका आक्रोश दिख रहा है। आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ पीएम के साथ खड़ी है। काशी ने लंबी दूरी तय की है। काशी में 35 हजार करोड़ की योजनाएं जमीन पर उतरी हैं। 20 हजार की योजनाएं चल रहीं हैं। आज पीएम 6 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण शिलान्यास करेंगे।सीएम ने कहा, भीषण गर्मी के बावजूद 3 बजे से बहनें यहां आ गई थीं। पीएम भी बंगाल और सिक्किम के दौरे के बाद सीधे काशी आए हैं। यहां आपके साथ संवाद करने के लिए आए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पहली बार नितीन नवीन भी जाए हैं। सीएम का भाषण खत्म होने के बाद पीएम ने ताली बजाई।सीएम योगी ने कहा, हम सब काशी के लोग हैं। काशी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बिंदु रही है। काशी के बारे में जो धारणा थी, जो बदलती दिख रही थी। 11 साल में काशी, बाबा विश्वनाथ की चेतना का केंद्र बिंदु था, वो फिर से काशी विश्वनाथ के धाम से देखने को मिला है।
महिला सम्मेलन में सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने मां गंगा, मां अन्नपूर्णा, मां पार्वती का जयकारा लगवाया। कहा, पीएम के विजन की वजह से हम लोग नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नया भारत न सिर्फ भौतिक बल्कि समग्र विकास की अवधारणा को भी साकार करते हुए विरासत से विकास की तरफ चल रहा है। विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर रहा है। जो कि भारत की नई पहचान दिलाने वाला है। पीएम ने हमेशा कहा कि देश के अंदर चार जातियां हैं। उन चार जातियों में समग्र समाज समाहित होता है। पहली- नारी, दूसरा-गरीब, तीसरा-युवा और चौथा- अन्नदाता।
