बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस तैनात है. हालांकि राहत की बात यह है कि शहर का माहौल सामान्य है. स्कूल-बाजार खुले हुए हैं.बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने कुल पांच एफआईआर दर्ज की है. हालांकि अभी बरेली शहर में हालात सामान्य हैं.बरेली में प्रदर्शन के दौरान आई लव मोहम्मद की नारेबाजी की गई थी. साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग भी की थी. इसके कारण 10 पुलिस वालों को छर्रे लगे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.जिले के डीएम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार लोगों के परिजन, उन्हें बेगुनाह बता रहे हैं. किसी का कहना है कि उनके घर का आदमी दवा लेने गया था तो किसी का कहना है कि उनका बेटा घर पर खाना खाने के लिए आ रहा था. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि भीड़ में से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की है.बरेली डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि विकास की रफ्तार को रोकने के लिए बरेली में बड़ी साजिश रची गई. सोची समझी साजिश के तहत बरेली में बवाल को अंजाम दिया गया. अब तक 10 एफआईआर दर्ज की गई है और 35 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पर्दे के पीछे बैठे लोग कितने भी ताकतवर होंगे, खींचकर बाहर लाएंगे. शरारती तत्वों पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.
100 से ज्यादा उपद्रवियों की होगी गिरफ्तारी
बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जा रही है. इसी कड़ी में बरेली के जिला अधिकारी अविनाश सिंह का न्यूज़ 18 पर एक्सक्लूसिव बयान आया है. उन्होंने कहा कि विकास के पहिए को रोकने के लिए कुछ षड्यंत्रकारी साजिश रच रहे हैं. शहर का माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. सीसीटीवी फुटेज कैमरा और सोशल मीडिया के माध्यम से 100 से ज्यादा उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी है.बरेली हिंसा का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें गली में से कुछ लोग पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस उन्हें बार-बार रुकने को कह रही है. जब पत्थरबाज नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.बरेली हिंसा की जांच के दौरान पता चला है कि हिंसा की प्लानिंग 5 दिन से चल रही थी. पुलिस के मुताबिक साजिश में जो भी लोग शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है. इसके अलावा सभी उपद्रवियों और साजिश में शामिल लोगों पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी. ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ भी NSA लगाने की तैयारी की जा रही है.
बरेली में हुए बवाल पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
कल ‘आई लव मुहम्मद’ विरोध प्रदर्शन और पथराव पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, “नमाज के बाद जो घटना हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. किसी भी तरफ से नहीं होनी चाहिए. मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. पैगम्बर-ए-इस्लाम में मोहब्बत का एकमात्र तरीका यही है कि किसी को भी तकलीफ न पहुंचाएं. क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है. इसलिए, मैं सभी मुसलमानों से आग्रह करता हूं कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी से भी झगड़ा न करें. न पुलिस से, न प्रशासन से. पैगम्बर-ए-इस्लाम ने जो कहा और जो रास्ता दिखाया, उस पर चलें. यही सबसे बड़ी मोहब्बत है.”बरेली में हुए बवाल को लेकर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस ने अलग-अलग थानों में 5 एफआईआर दर्ज की है. कोतवाली में 1 थाना प्रेमनगर में 1, किला में 1, बारादरी थाने में 2 मुकदमे दर्ज. एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्टि की. पुलिस पर पत्थर और हमला करने वाले 8 गिरफ्तार. 25 को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ. प्रेम नगर, कोतवाली, बारादरी थाने समेत कई थानों में उपद्रवियों से हो रही पूछताछ. एसपी अनुराग आर्य में संभाला मोर्चा. कोतवाली को बनाया गया कंट्रोल रूम.
मौलाना तौकीर रजा ने दी मुल्क बिगाड़ने की धमकी
मौलाना तौकीर ने बवाल होने के बाद वीडियो जारी किया है. पुलिस हिरासत में बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा ने वीडियो जारी किया है. पुलिस हिरासत में बैठकर मौलाना तौकीर रजा ने पत्थरबाजों को मुबारकबाद दी है. मौलाना ने कहा कि सरकार मुसलमानों की मुखालफत पर आमादा है. मुसलमानों के खिलाफ अल्लाह और रसूल का नाम लेने पर भी कार्यवाही होती है. मौलाना ने कहा कि जितना दबाया जाएगा ये मामला उतना उभरेगा. पुलिस ने जानबूझकर मुसलमानों पर लाठियां चलाई है. मुसलमानों पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने पत्थरबाजी की, जबकि मुसलमानों ने कोई पत्थरबाजी नहीं की. मैं अभी तक हाउस अरेस्ट हूं, मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है. मुझे बहुत खुशी होगी कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए, जिस तरह से अतीक और अशरफ को गोली मारी गई मुझे भी गोली मार दो. एकतरफा कार्यवाही हो रही है. सरकार को अपना रवैया बदलना चाहिए. सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की, सभी मुसलमानों की जिम्मेदारी सरकार की है. मौलाना ने वीडियो में मुल्क के हालात बिगाड़ने की धमकी दी है. पुलिस ने अमन को नुकसान पहुंचाया है. हिंदू मुस्लिम फसाद नहीं हुआ इसलिए पुलिस ने फसाद थोपने का काम किया. बारादरी थाना क्षेत्र के फाईक एंक्लेव में किया गया हाउस अरेस्ट.
उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय सही समय है- सीएम योगी
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बढ़ते बवाल को देखते हुए सीएम योगी ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है. उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय सही समय है. विभिन्न जिलों में सम्प्रदाय विशेष द्वारा जुलूस प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने की कोशिशों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि हर उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी. अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए. कोई बच न सके. सीएम योगी ने कहा कि कोई उपद्रवी नहीं बचेगा. कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा अराजकता फैलाने की सोच नहीं सकेंगे. कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों की घटनाओं पर सीएम योगी ने नाराजगी जताई है. उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर और संपत्ति तक जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि हर उपद्रवी चिन्हित हो, वीडियो फुटेज व सोशल मीडिया मॉनीटरिंग से कोई भी बच न पाए.
