नई दिल्ली: पंजाब में आप की जीतपंजाब में हुए पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की. सभी सीटों पर नतीजों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान केजरीवाल ने कहा, “पूरे पंजाब में ब्लॉक समितियों और जिला परिषद के चुनाव हुए नतीजे दिखाते हैं कि AAP ने एक तरह से पूरे पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र में स्वीप किया है.” जिला परिषद, पंचायत समिति चुनावों में आप की बड़ी जीत ये दर्शाती है कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का जलवा अभी कायम है. राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने गुरुवार को 22 जिला परिषदों के 346 जोनों और 153 पंचायत समितियों के 2834 जोनों से सदस्यों के चुनाव के लिए आम चुनावों के नतीजे घोषित किये. जिला परिषद चुनावों में आप ने 218 जोन, कांग्रेस ने 62 जोन, शिरोमणि अकाली दल ने 46 जोन, बीजेपी ने 7 जोन, बीएसपी ने 3 जोन और आईएनडी ने 10 जोन से जीत हासिल की है. वहीं, पंचायत समिति चुनावों में ‘आप’ ने 1529 जोन, आईएनसी ने 611 जोन, शिरोमणि अकाली दल ने 449 जोन, बीजेपी ने 73 जोन, बीएसपी ने 28 जोन और आईएनडी ने 144 जोन में अपना परचम लहराया है.
पंजाब में AAP का दबदबा कायम
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने ग्रामीण निकाय चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज की है, जिसमें उसने जिला परिषदों के 63 प्रतिशत क्षेत्र और पंचायत समितियों के 54 फीसदी क्षेत्र में विजय पताका लहराई है. गुरुवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही, जबकि शिरोमणि अकाली दल को तीसरा स्थान मिला. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चौथे स्थान पर रही. इस बीच, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनावों में उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर अपनी मुहर लगा दी है.
3 दिनों तक हुई गिनती
मंगलवार को शुरू हुई गिनती बृहस्पतिवार को पूरी होने के बाद चुनावों के पूर्ण परिणाम सामने आए. राज्य में 22 जिला परिषदों के 347 क्षेत्रों और 153 पंचायत समितियों के 2,838 क्षेत्रों के लिए सदस्यों को चुनने के लिए 14 दिसंबर को मतदान हुआ था. जिला परिषद में ‘आप’ ने 218 क्षेत्र में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 62 क्षेत्र में विजय हासिल की. सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाली शिअद को 46 क्षेत्रों, भाजपा को सात, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीन और निर्दलीयों को 10 क्षेत्रों में जीत मिली.
पंचायत समितियों के मामले में, AAP ने 1,531 क्षेत्रों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने 612 और शिअद ने 445 क्षेत्रों में जीत दर्ज की. परिणाम के अनुसार, भाजपा ने 73 क्षेत्रों में और बसपा ने 28 क्षेत्रों में जीत दर्ज की. निर्दलीयों ने 144 क्षेत्रों में विजय प्राप्त की. नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे पता चलता है कि राज्य में उनकी पार्टी के पक्ष में लहर है. उन्होंने नशा विरोधी अभियान, ‘75 साल के अंतराल’ के बाद खेतों तक पहुंचने वाले नहर के पानी, मुफ्त बिजली और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है.’
केजरीवाल ने की भगवंत मान की तारीफ
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब जिला पंचायत चुनाव पर में पार्टी की जीत के लिए मान सरकार की तारीफ की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में निष्पक्ष चुनाव हुए। इससे ज्यादा निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। पंजाब की भगवंत मान सरकार से जनता खुश है। जनता ने आप सरकार के काम पर मुहर लगाई है।
