citizenexpress.in

प्रियंका गांधी ने लोकसभा सांसद की ली शपथ

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की आज से संसदीय लोकतंत्र की पारी शुरू हो गई है वायनाड से चार लाख से ज्यादा मतों से जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंची हैं। आज वह लोकसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लीं। संसद भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची थीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा जिसके बाद वह हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं।प्रियंका के सांसद बनने पर मां सोनिया गांधी ने कहा, “वी आर ऑल वेरी हैप्पी एंड प्राउड… (हमें गर्व है और हम सब बेहद खुश हैं…)”प्रियंका संसद में केरल की प्रसिद्ध ‘कसावु’ साड़ी पहनकर पहुंची थीं। संसद में राहुल और सोनिया के साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। शपथ के बाद प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का आशीर्वाद लिया।संसद में पहली बार गांधी परिवार के 3 सदस्य मौजूद हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल यूपी के रायबरेली से और प्रियंका केरल के वायनाड से सांसद हैं। जबकि सोनिया राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।प्रियंका केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर आई हैं। राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वहां से कैंडिडेट बनाया। यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव था। उन्होंने CPI के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया। भाजपा की नव्या हरिदास (1 लाख 9 हजार वोट) तीसरे नंबर पर रहीं।हालांकि प्रियंका ने वायनाड से बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन वे अपने भाई राहुल के 5 साल पुराने जीत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं। राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में CPI (M) के पीपी सुनीर को 4 लाख 31 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष और अपने भाई राहुल गांधी का भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं प्रियंका गांधी के शपथ के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि वायनाड से मुस्लिम लीग के नए सांसद ने शपथ ली।बीजेपी नेता अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वायनाड से मुस्लिम लीग की नई मेंबर ने शपथ ली। अमित मालवीय की ओर से कहा गया कि वायनाड संसदीय सीट के सात में से तीन विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम का हिस्सा हैं, जहां लगभग 70.24% (2011 की जनगणना के अनुसार, अब बहुत अधिक होनी चाहिए) मुस्लिम आबादी है।अमित मालवीय ने वायनाड चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी के बयान और प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर निशाना साधा था। प्रियंका की नामांकन रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी जीत भी जाती हैं तो वह यहां से अनाधिकारिक रूप से सांसद बने रहेंगे। इस पर अमित मालवीय ने कहा था कि राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मतभेद की इससे ज्यादा खुली स्वीकारोक्ति नहीं हो सकती।यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य होंगे। प्रियंका के भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं। बीजेपी की ओर से प्रियंका गांधी के शपथ लेते ही उन पर जुबानी हमला शुरू हो गया है।

error: Content is protected !!
Scroll to Top