राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है इसके साथ ही सरकार ने एक राष्ट्र एक चुनाव और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में भी कदम उठाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में सरकार की महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, रेलवे विकास और साइबर सुरक्षा,आयुष्मान भारत सहित विकास और जन कल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने संबोधन में कुंभ हादसे पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति का अभिभाषण में सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और आने वाले वर्ष की योजनाओं का अनिवार्य रूप से उल्लेख होता है।संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहती हैं दो महीने पहले हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की सभी भारतीयों की ओर से मैं नमन करती हूं बाबासाहेब अम्बेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी लोगों को धन्यवाद
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैहमारी सरकार मानती है कि देशवासियों की सेवा ही हमारा प्रमुख कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि सुधार प्रदर्शन और परिवर्तन ( Reform, Perform, Transform ) भारत के शासन मॉडल के तीन मजबूत स्तंभ बन गए हैं।भारत अब आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता का एक मजबूत स्तंभ बन गया है।भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है
सरकारी योजनाओं से देश के गरीबों को सम्मान मिला है
दलित वंचित और आदिवासी समाज को प्राथमिकता दी गई
केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है
देश की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुंभ हादसे पर दुख व्यक्त किया
सरकार ने एक राष्ट्र एक चुनाव और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में कदम उठाया है
कैंसर दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त किया गया
मेट्रो नेटवर्क में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश
10 साल में बुनियादी ढांचे का बजट पांच गुना बढ़ा
देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल लाइन से जुड़ जाएगा
आज भारत टेक्नोलॉजी के रूप में अहम ग्लोबल प्लेयर है
डिजिटल टेक्नोलॉजीए स्टार्टअपए इनोवेशन में भारत आगे
विकसित भारत के लिए किसानए जवानए विज्ञान के साथ अनुसंधान का रोल
महिलाएं उद्यमी बन रहीं 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
मेरी सरकार का मंत्र सबका साथण्सबका विकास
जनभागीदारी ही आर्थिक उन्नति का रोड मैप है
आवास किसान सम्मान निधि स्वामित्व योजना से काफी लाभ मिला
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू.कश्मीर में स्थिति बदल गई है।