सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर कहा कि आज का दिन पीएम नरेंद्र मोदी का आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। पूरी दुनिया में अराजकता का माहौल है। संशय की स्थिति है। पूरी दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन, पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच और देश प्रथम के भाव के साथ रामनवमी के मौके पर देखने को मिला। पेट्रोलियम उत्पादों का दाम आज देश में नियंत्रित है। तेल की सप्लाई सही प्रकार से हो रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तक में अव्यवस्था का माहौल है। भारत के तमाम पड़ोसी देशों में कटौती हो रही है। इस बीच पीएम मोदी ने रामनवमी के मौके पर पेट्रोलियम पदार्थों की एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया। इसके लिए हम बधाई देते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि देश में तेल के दाम नियंत्रित हैं। कांग्रेस-सपा जैसे दलों ने जिस प्रदेश को देश के भीतर अपने नकारेपन के कारण नीचे धकेल दिया था। प्रदेश को उपेक्षा और अराजकता के गर्त में धकेला। 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास पर काम शुरू किया। सीएम ने कहा कि आपने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। आज आप इसका उद्घाटन कर रहे हैं। यह डबल इंजन सरकार की स्पीड का परिणाम है। आपने इस परियोजना का शिलन्यास किया और अब उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का लॉन्च पैड बनेगा। यह कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बनेगा। यह गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस, वाराणसी-दिल्ली हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेगा। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के पास सेमीकंडक्टर यूनिट और अन्य परियोजनाओं के शुरू होने की बात कही। साथ ही, फिल्म सिटी के निर्माण की भी चर्चा की। एयरपोर्ट की सुविधाअें का भी इस मौके पर उन्होंने जिक्र किया।
राम मोहन नायडू ने सीएम योगी का किया जिक्र
पीएम नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जेवर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां की स्थिति को देखा। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत सांसद-विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्र राम मोहन नायडू ने कहा कि देश की राजधानी को दूसरा धड़कन मिला है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के क्रम में सीएम योगी का साथ मिला। सीएम योगी ने क्राइम को हटाकर कॉमर्स को बढ़ाया है। कन्फ्यूजन को दूर कर कनेक्टिविटी पर काम किया।
25 नवंबर 2021 को शुरू हुआ निर्माण
राजनाथ सिंह सरकार में योजना तैयार तो हुई, लेकिन बाद के समय में यह ठंडे बस्ते में चली गई। बसपा सु्प्रीमो मायावती की सरकार के दौरान एयरपोर्ट निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से क्लीयरेंस हासिल किया गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से कम दूरी का हवाला देकर मामला लटक गया। 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद प्रयास तेज हुए। सीएम योगी ने इसे ड्रीम प्रोजेक्ट करार दिया।पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के लिए शिलान्यास किया था। 2022 से इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। 6 मार्च 2026 को नोएडा एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया गया। 28 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने ही इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आदि मौजूद रहे।
