citizenexpress.in

महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत

कांग्रेस ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी जीत दर्ज की अगस्त में कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया ऐसे में नांदेड़ में लोकसभा उपचुनाव हुआ था यहां से कांग्रेस के रवींद्र चव्हाण ने ठश्रच् के संतूकराव हंबार्डे को 1457 वोटों से हरा दिया है रवींद्र चव्हाण पूर्व सांसद वसंतराव चव्हाण के ही बेटे हैं इस संसदीय क्षेत्र की सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस हार गई है. यानी जनता ने लोकसभा में कांग्रेस और विधानसभा में भाजपा गठबंधन को जीत दिलाई. इन विधानसभा सीटों के नाम हैं- भोकर, नांदेड़ नॉर्थ, नांदेड़ साउथ, नैगांव, डेगपुर और मुखेड.नांदेड़ कांग्रेस दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण का गढ़ रहा है. भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में कांटे की टक्कर रही। शुरुआत में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्वाण भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे थे। मगर कुछ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी संतुत राव हंबरडे ने बढ़त बना ली। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 7724  वोटों से पीछे कर दिया था। इसके बाद आखिरी राउंड से पहले तक दोनों प्रत्याशी मामूली अंतर से एक दूसरे का पीछा करते रहे।आखिरी राउंड में  कांग्रेस प्रत्याशी ने 1457 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्वाण को 586788 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी संतुत राव हंबरडे को 585331 वोट मिले। वहीं वंचित बहुजन अघाड़ी के अविनाश विश्वनाथ भोसीकर 80179 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि, सांसद वसंत राव चव्हाण का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव हुआ है। लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण कांग्रेस से हैं, तो भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा था।

error: Content is protected !!
Scroll to Top