दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रेखा गुप्ता सरकार ने एक साथ 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 36 आईएएस और 36 DANICS अधिकारी शामिल हैं. कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं. यह तबादला आदेश शनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से जारी किया गया.मुख्य नियुक्तियों में आईएएस संजीव आहूजा को शिक्षा सचिव बनाया गया है और उन्हें उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. नीरज सेमवाल को राजस्व सचिव रहते हुए बिजली विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पद्मा जायसवाल को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. विजय बिधूड़ी को शहरी विकास सचिव के साथ डीपीसीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.यशपाल गर्ग को योजना सचिव बनाया गया है और भूमि एवं भवन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है. सनी कुमार सिंह को विशेष सचिव (बिजली) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गृह विभाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस संतोष डी. वैद्य को प्रधान सचिव (गृह) नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें वित्त, योजना और उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं आईएएस बिपुल पाठक को एससी, एसटी और ओबीसी कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
IAS ऑफिसर
1. बिपुल पाठक – एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (सोशल वेलफेयर) के साथ डायरेक्टर (UTCS) और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (SC/ST/OBC) का एडिशनल चार्ज
2. संदीप कुमार – प्रिंसिपल सेक्रेटरी (विजिलेंस) के साथ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (AR), प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सर्विसेज) और चेयरमैन (DSSSB) का एडिशनल चार्ज
3. संतोष डी. वैद्य – प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) के साथ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (फाइनेंस/प्लानिंग), प्रिंसिपल सेक्रेटरी (इंडस्ट्रीज) और चेयरपर्सन (DSIIDC) का एडिशनल चार्ज
4. दिलराज कौर – पोस्टिंग का इंतजार
5. निखिल कुमार – कमिश्नर (ट्रेड एंड टैक्स)
6. नीरज सेमवाल – सेक्रेटरी (रेवेन्यू)-कम-डिविजनल कमिश्नर के साथ सेक्रेटरी (पावर) का एडिशनल चार्ज
7. पद्मा जायसवाल – स्पेशल सेक्रेटरी (AR)
8. पांडुरंग के. पोले – सेक्रेटरी (GAD) के साथ एडिशनल चार्ज सचिव-सह-आयुक्त (श्रम) और सचिव (सहकारिता) का प्रभार
9. विजय कुमार बिधूड़ी – सचिव (शहरी विकास) सचिव (पर्यावरण और वन) और अध्यक्ष (डीपीसीसी) का अतिरिक्त प्रभार
10. रूपेश कुमार ठाकुर – सचिव (एच एंड एफडब्ल्यू) सीईओ (डीयूएसआईबी) का अतिरिक्त प्रभार
11. यशपाल गर्ग – सचिव (योजना) सचिव (भूमि और भवन) का अतिरिक्त प्रभार
12. संजीव आहूजा – सचिव (शिक्षा) सचिव (उच्च शिक्षा और टीटीई) का अतिरिक्त प्रभार
13. जितेंद्र यादव – एमडी (डीटीसी) विशेष आयुक्त (परिवहन) और सचिव (आईटी) का अतिरिक्त प्रभार
14. नीरज कुमार – विशेष सचिव (एससी/एसटी/ओबीसी)
15. संजीव कुमार मित्तल – अतिरिक्त आयुक्त (एमसीडी)
16. बी.एस. जगलान – अतिरिक्त आयुक्त (एमसीडी) कमिश्नर (MCD)
18. अमन गुप्ता – मेंबर (फाइनेंस), दिल्ली जल बोर्ड
19. राहुल सिंह – सेक्रेटरी (NDMC)
20. सचिन राणा – स्पेशल सेक्रेटरी (होम) और स्पेशल सेक्रेटरी (UD) का एडिशनल चार्ज
21. सुनील अंचिपका – MD और CEO (DT&TDC) और स्पेशल सेक्रेटरी (PWD) का एडिशनल चार्ज
22. संतोष कुमार राय – स्पेशल कमिश्नर (ट्रेड और टैक्स) और स्पेशल CEO (DDMA) का एडिशनल चार्ज
23. श्वेतिका सचान – मेंबर (एडमिन), दिल्ली जल बोर्ड
24. एंजल भाटी चौहान – डायरेक्टर (हायर एजुकेशन) और डायरेक्टर (TTE) का एडिशनल चार्ज
25. अर्जुन शर्मा – डायरेक्टर (एग्रीकल्चर मार्केटिंग) और स्पेशल डेवलपमेंट कमिश्नर और स्पेशल सेक्रेटरी (H&FW) का एडिशनल चार्ज
26. सलोनी राय – डिप्टी कमिश्नर / DM (नॉर्थ)
27. सनी कुमार सिंह – डिप्टी कमिश्नर / DM (नई दिल्ली) और एडिशनल चार्ज विशेष सचिव (विद्युत) और एमडी (आईपीजीसीएल/पीपीसीएल) का प्रभार
28. हरि कल्लिक्कट – डिप्टी कमिश्नर/डीएम (पश्चिम) के साथ सीवीओ (डीएसआईआईडीसी) का अतिरिक्त प्रभार
29. विशाखा यादव – डिप्टी कमिश्नर/डीएम (बाहरी उत्तर)
30. चीमाला शिव गोपाल रेड्डी – एडिशनल सीईओ, दिल्ली जल बोर्ड के साथ सीवीओ, दिल्ली जल बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार
31. अजहरुद्दीन ज़हीरुद्दीन काज़ी – डीयूएसआईबी के निपटान में सीवीओ (डीटीएल, आईपीजीसीएल और पीपीसीएल) का अतिरिक्त प्रभार
32. सम्यक एस जैन – परियोजना निदेशक (दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी) के साथ विशेष सचिव (पर्यावरण) का अतिरिक्त प्रभार
33. आयुषी – सचिव (डीएएमबी) के साथ सचिव (एपीएमसी) का अतिरिक्त प्रभार
34. वैरोइकपम पुंशिबा सिंह – उप आयुक्त (एमसीडी)
35. कनिका – उप आयुक्त (एमसीडी) कमिश्नर (MCD)
DANICS ऑफिसर
37. एम.टी. कॉम – मेंबर (DSSSB)
38. प्रांजल जे. हजारिका – स्पेशल डायरेक्टर (महिला एवं बाल विकास)
39. नवलेंद्र कुमार सिंह – स्पेशल डायरेक्टर, सोशल वेलफेयर
40. तनवीर अहमद – डिप्टी कमिश्नर, एक्साइज, CEO का एडिशनल चार्ज, दिल्ली वक्फ बोर्ड
41. राहुल अग्रवाल – डिप्टी डायरेक्टर (सोशल वेलफेयर) और ADM (नॉर्थ), रेवेन्यू डिपार्टमेंट का एडिशनल चार्ज
42. सुधाकर – ADM (साउथ)
43. राहुल सैनी – जनरल मैनेजर, DSCSC
44. अनुज कुमार भारती – डिप्टी डायरेक्टर निदेशक (शिक्षा)
45. आदित्य कुमार झा – एसडीएम (नरेला)
46. पीयूष मोहंती – एसडीएम (नई दिल्ली)
47. हिमांशु यादव – एसडीएम (मुख्यालय), संभागीय आयुक्त कार्यालय
48. सुनाभ सिंह – एसडीएम (नजफगढ़)
49. विजय कुमार जैन – यूटीसीएस
50. राहुल राठौड़ – एसडीएम (महरौली)
51. सपना प्रिया – एसडीएम (करोल बाग)
52. अभिषेक गुलिया – एसडीएम (करावल नगर)
53. आशीष जून – एसडीएम (रोहिणी)
54. विक्रम सिंह – एसडीएम (नांगलोई जाट)
55. जतिंदर सोहन – एसडीएम (यमुना विहार)
56. रुचि जैन – एसडीएम (बिजवासन)
57. राजेश जोशी – यूटीसीएस
58. पवन सैनी – डीआरसीएस
59. अनिल कुमार – डीआरसीएस
60. आशीष शौकीन – दिल्ली जल बोर्ड के अधीन
61. पवन चोपड़ा – उप. सेक्रेटरी (PWD)
62. अश्विनी कुमार – सुपरिटेंडेंट (जेल)
63. के.एन. झा – DMS, GTB हॉस्पिटल
64. मनोज कुमार – SDM (शकूर बस्ती)
65. अमित कुमार – SDM (बादली)
66. वेद प्रकाश मीणा – SDM (कालकाजी)
67. संदीप – SDM (HQ), साउथ ईस्ट
68. शैलेंद्र कुमार कौशल – SDM (HQ), नॉर्थ
69. नरेंद्र कुमार – SDM (HQ), ईस्ट
70. संतोष कुमार – DSSSB
71. राधे श्याम मीणा – DSSSB
72. प्रकाश चंद्र साहू – DSSSB
