नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे।मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया थां घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया थाण् उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई उनका पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा हेमा मालिनी सनी देओलए ईशा देओल करण देओल और राजवीर देओल अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा- ‘वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं. भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में, वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रसिद्ध अभिनेता श्री धर्मेन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंनेधर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी प्रत्येक भूमिका से लोगों को आकर्षित किया और विविध किरदारों को निभाने की उनकी कला ने कई पीढि़यों के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती और एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपने अभिनय से अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र अपनी सादगी विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी जाने जाते थे। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारए मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।
धर्मेंद्र जी की मौत की खबर अत्यंत दुखद- राहुल गांधी
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा. धर्मेंद्र को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं.’
धर्मेंद्र का 65 साल का लंबा करियर
धर्मेंद्र ने 1960 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की वो दिल भी तेरा हम भी तेरे में दिखे थे इसके बाद वो 1961 की फिल्म बॉय फ्रेंड में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए धर्मेंद्र 65 साल एक्टिंग में एक्टिव रहे उन्होंने कई हिट सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं उन्होंने शोले 1975 चुपके.चुपके 1975 सीता और गीता 1972 धरमवीर 1977 फूल और पत्थर 1966 जुगनू 1973 यादों की बारात 1973 जैसी फिल्में की हैं। 2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनके कैरेक्टर की काफी चर्चा रहीण् उन्होंने इस फिल्म में शबाना आजमी को किस किया था जो कि खबरों में रहा था इसके अलावा वो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए ये फिल्म 2024 को रिलीज हुई।धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी वो फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार अदा करने वाले हैं ये फिल्म 25 दिसंबरए 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी इस शादी से उन्हें चार बच्चे. सनी देओलए बॉबी देओल विजेता देओल और अजीता देओल हैं वहीं दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ हुई प्रकाश ने धर्मेंद्र को तलाक नहीं दिया था तो धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर दूसरी शादी की थी हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां. ईशा देओल और अहाना देओल हैं
