दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को सीबीआई से जुड़े केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले पर दिल्ली बीजेपी के चीफ वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि आज लोअर कोर्ट का जो फैसला है, उसमें सीधा-सीधा उन्होंने संकेत दिया है कि सबूतों का अभाव है. जांच एजेंसी भी लगातार ये बात कहती रही है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने सबूतों को तहस नहस किया है.
न्यायिक प्रक्रिया अभी बहुत लंबी है- सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “वो बार-बार सिम कार्ड नष्ट किए गए, वो बार-बार टेलीफोन नष्ट किए गए, उनका कोई अता-पता नहीं मिला. इसी बात का उल्लेख निर्णय में भी है. अरविंद केजरीवाल आपको इस लोअर कोर्ट से थोड़ी राहत तो मिलती है लेकिन न्यायिक प्रक्रिया अभी बहुत लंबी है. अभी-अभी जानकारी मिल रही है कि जांच एजेंसी ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया है. लेकिन दिल्ली की जनता ने अपना फैसला दिया था कि केजरीवाल आप भ्रष्टाचारी हैं. आपके पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है कि अगर शराब नीति ठीक थी तो आपने वापस क्यों ली? क्यों आपने ठेकेदारों की परसेंटेज 6 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी? एक बोतल पर एक बोतल फ्री क्यों की? इनका कोई जवाब नहीं है.”
‘आपको बॉलीवुड में जाना चाहिए’
दिल्ली बीजेपी चीफ ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल, आप भ्रष्टाचारी हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. शराब घोटाला तो एक घोटाला है. राशन घोटाला है, स्वास्थ्य घोटाला है, लेबर का घोटाला है, आपने अपने ऑफिस में जो लोगों की जमात लगाई थी वो बहुत बड़ा घोटाला है. आप आदतन अपराधी हैं. जिस तरह से मैंने आपको आज मीडिया में कलाकारी दिखाते हुए देखा, मुझे तो लगता है कि आपको बॉलीवुड में जाना चाहिए…अंतत: ये बात साबित होगी कि आप भ्रष्टाचारी हैं.”
दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, समेत AAP के 23 नेताओं को बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद सियासत गरमा गई। दरअसल, फैसले में कोर्ट की तरफ से क्लीन चिट मिलने के बाद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक हो गए थे, जिसके बाद अब उनके रोने पर भाजपा नेताओं की तरफ से जमकर टिप्पणी की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल पर केवल एक ही केस नहीं है, इसके अलावा भी कई केस हैं। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को मिली राहत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शराब घोटाले के अलावा भी उनके खिलाफ कई अन्य मामले हैं। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा कि निचली अदालत ने अपने आदेश में साफ तौर पर सबूतों के अभाव की बात कही है, और यही बात जांच एजेंसियां भी पहले से कहती आ रही हैं। सचदेवा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने सबूतों को नष्ट किया, कई सिम कार्ड और मोबाइल फोन तोड़े गए, जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया। उनका कहना था कि अदालत ने भी इसी संदर्भ में सबूतों की कमी का उल्लेख किया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि निचली अदालत से भले ही केजरीवाल को फिलहाल कुछ राहत मिली हो, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया लंबी है और आने वाले समय में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
सुधांशु त्रिवेदी का बयान
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अदालत ने केजरीवाल को सबूतों के अभाव में बरी किया है, जिसे वह एक तकनीकी आधार करार देते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में CBI आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएगी। सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी कहा कि पार्टी फैसले का विस्तृत अध्ययन करने के बाद एक सुव्यवस्थित और औपचारिक प्रतिक्रिया देगी। साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आरोप पूरी तरह निराधार थे, तो फिर अदालत में आरोप तय कैसे किए गए।
