नई दिल्ली:भाजपा के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो अपने दृष्टिकोण के केंद्र में जनकल्याण को रखती है। यह बात केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।भारतीय राजनीति के सबसे बड़े संगठनों में से एक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए मां के समान है, जिसके प्रति समर्पण और सेवा का भाव ही पार्टी की असली ताकत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए भावनात्मक अवसर होता है। यह दिन उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने पार्टी के जरिए राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना। उन्होंने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस अवसर पर बधाई दी और उनके योगदान को सराहा।

आगामी चुनावों का किया जिक्र
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगामी चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन पांच राज्यों में इस समय चुनाव हो रहे हैं, वहां पार्टी में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में नयापन नजर आ रहा है, जो पार्टी के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि नेतृत्व के नए प्रयासों ने संगठन में नई जान फूंक दी है। प्रधानमंत्री ने भाजपा की यात्रा को याद करते हुए कहा कि आज पार्टी जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का वर्षों का तप, त्याग और समर्पण छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह वही समझ सकता है, जिसने पार्टी के विचारों और संकल्पों के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित किया हो।
भाजपा का आरएसएस से है गहरा प्रभाव- पीएम मोदी
उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गहरा प्रभाव रहा है। संघ के मार्गदर्शन में पार्टी ने साफ नीयत और सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखा। शुरुआती वर्षों में संगठन को मजबूत करने और नीतियों को स्पष्ट करने पर जोर दिया गया, जबकि बाद के समय में भाजपा ने खुद को एक सशक्त कैडर आधारित पार्टी के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाते रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में पार्टी के सिद्धांतों और देशहित को सर्वोपरि रखते हैं।
इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी पार्टी हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो अपने दृष्टिकोण के केंद्र में जनकल्याण को रखती है। यह बात केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। भाजपा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इस लक्ष्य को आगे बढ़ाता रहे और भारत को प्रगति व समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाए।”
पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की
पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को हमारी विचारधारा और कार्यों से जोड़ा है। हम उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद करते हैं, जिनकी निष्ठा, त्याग और संघर्ष ने दशकों में पार्टी के विकास को आकार दिया है।”उन्होंने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को भी आसान बना देती है। हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवा-भाव से भाजपा को इस ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएं।”
पीएम मोदी ने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी किया शेयर
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “सिद्धिः साध्ये सतामस्तु प्रसादात्तस्य धूर्जटेः। जाह्नवीफेनलेखेव यन्मूर्ध्नि शशिनः कला॥” इसमें कहा गया है, “जिन महादेव के मस्तक पर गंगा के झाग की रेखा के समान चंद्रमा की कला सुशोभित होती है, उन महादेव की कृपा से दृढ संकल्प वाले सज्जनों के कार्य सफलता को प्राप्त हों।”
पीएम मोदी ने कहा कि, अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण… ऐसे कितने ही काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा है और हमारा मिशन अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि, यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन ऐसे सभी विषयों पर आज देश में एक गंभीर चर्चा हो रही है.पीएम मोदी ने कहा कि, वे 1984 का वह दौर भूल नहीं सकते जब कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीतीं, लेकिन देश की जनता देख रही थी कि कैसे कांग्रेस सत्ता हासिल करके उसके साथ विश्वासघात कर रही है. ऐसे में भाजपा पर देशवासियों का भरोसा बढ़ता रहा और भाजपा धीरे धीरे चुनाव जीतने लगी. हमारे आने से देश की राजनीति में दो धाराएं स्पष्ट हो गईं. एक धारा बनी सत्ता आधारित राजनीति तो दूसरी धारा बनी सेवा आधारित राजनी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है।”उन्होंने आह्वान करते हुए कहा, “आइए, स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः दोहराएं और मिलकर एक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।”
भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी इस मौके पर पीएम मोदी ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों को भी याद किया और उन्हें भी नमन किया. पार्टी स्थापना दिवस पर पूरे देश में ध्वजारोहण, सेवा कार्यक्रम और ‘47 Years of Nation First’ के संकल्प के साथ मना रही है. इस अवसर पर भाजपा नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करें. क्योंकि राष्ट्र प्रथम का यह मंत्र आज भी पार्टी की आत्मा है.भाजपा के स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, बल्कि वह भारतीय राजनीति के शिखर पर भी स्थापित हो चुकी है। भाजपा, समाज के सभी वर्गों के विकास और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोक कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता केंद्र सरकार और कई प्रदेशों में मौजूद उसकी सरकारों की नीतियों और उनके कामकाज में पूरी स्पष्टता से दिखाई देती है।”राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “आज भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ पूरी शक्ति और युक्ति से काम कर रही है। इस काम में भारत की जनता का हमें पूरा विश्वास और समर्थन मिल रहा है। इस स्थापना दिवस पर भाजपा के हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मज़बूत करे और उसके प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करे।”
