नई दिल्ली: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ( DMK ) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।
ज्ञानेश कुमार को बताया लोकतंत्र-विरोधी
DMK के वरिष्ठ नेता TKS इलांगोवन ने कहा कि अगर ऊंचे पद पर बैठे ज्ञानेश कुमार ही लोकतंत्र-विरोधी हैं, तो चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकते हैं? उन्हें निश्चित रूप से हटाया जाना चाहिए।
डीएमके नेता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
डीएमके नेता ने आगे कहा कि सरकार की गलतियों के खिलाफ लड़ना नागरिकों का अधिकार है, और राहुल गांधी ने कल यही किया। केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार नहीं चाहती कि राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध करें।
कल डीएमके ने राहुल गांधी पर बोला था हमला
आपको बता दें कि एक दिन पहले पार्टी के प्रवक्ता द्वारा तमिलनाडु में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) के दौरान कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर राहुल गांधी की चुप्पी पर कड़ा सवाल उठाया था।
कांग्रेस नेता से पूछा सवाल
डीएमके प्रवक्ता ने सवाल किया था कि तमिलनाडु में SIR के जरिए नाम हटाए जाने के मामले में राहुल गांधी का क्या रुख है? उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस कथित रुख का समर्थन क्यों नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि SIR प्रक्रिया के बाद चुनी गई राज्य सरकारों को भंग कर दिया जाना चाहिए।
