नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में हो रहा छात्रों का प्रदर्शन भले ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हो गया हो। लेकिन संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेर रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है।
पीएम और गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार संसद भवन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वो यहां बैठकर सुनते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप सदन में आकर नहीं बोल सकते तो इस्तीफा दीजिए।
इंस्टाग्राम पर राज 12 बजे बोलते हैं पीएम
सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर रात के 12 बजे बोलते हैं। लेकिन आप क्यों सदन की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता का अपमान कर रहे हैं और एक तरफ संविधान के तहत जो सदन चलना चाहिए उसका।
अपने की कुछ गलती तभी डर रहे हैं
कांग्रेस राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि अगर आप डर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप कुछ ना कुछ गलती की है। उन्होंने कहा कि वो खुद नहीं चाहते कि अच्छी तरह से सदन चले। हमारे युवा छात्र पूरे देश में उनके खिलाफ उठे हैं तो उनको कोई मोरल राइट नहीं है और उनके पास कोई मौलिक या मोरल राइट बचा नहीं है।
कांग्रेस नेता ने दोहराई मांग
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सदन ना चलने देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वो राज्यसभा और लोकसभा में अपनी सूरत दिखाने को तैयार नहीं हैं। हम यही कहेंगे कि वह जनता की समस्याओं और हमारे नौजवान छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं निकालना चाहते हैं। उन्होंने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि सदन में आकर बयान दो, अपनी बात रखो , डिबेट चलेगी और जो कुछ भी समाधान निकलेगा। या नहीं तो आप राजीनामा दो।
