मार्च महीने में पहले से कई तरह के मौसम और तापमान दिखा रहे दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 23 मार्च को एक बार फिर झमाझम बारिश की संभावना है. 22 मार्च को दिनभर घने बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. यह बदलाव पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र में देखा जाएगा.
22 मार्च को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और धूप तेज नहीं होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. हल्की ठंड का अहसास जारी रहेगा और 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम में नमी और ठंडक लोगों को मार्च में भी राहत दे रही है.
22 मार्च को बारिश और आंधी का अलर्ट
हफ्ते की शुरुआत बारिश के साथ होगी और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चल सकती है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में असर दिखेगा. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक फिर बढ़ेगी.
24 से 27 मार्च तक का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 मार्च को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. 25 मार्च को तापमान बढ़कर 31/16 डिग्री तक पहुंच सकता है.
26 मार्च को अधिकतम 31 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 27 मार्च को तापमान 32/17 डिग्री तक जा सकता है. इस दौरान मौसम हल्का ठंडा और स्थिर बना रहेगा.
आगे का मौसम रुख
27 मार्च के बाद के मौसम को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
बारिश का सिलसिला थमने की संभावना है क्योंकि कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है. फिर भी मौसम में अचानक बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता.
