citizenexpress.in

कालिंदी कॉलेज की प्रो. मीना चिरांदा को मिला अंतर्राष्ट्रीय सावित्रीबाई फुले अवार्ड

Prof. Meena Charanda

नई दिल्ली। अन्तरराष्ट्रीय माता सावित्रीबाई फुले शोध संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय सावित्रीबाई फुले अवार्ड की घोषणा की है। शिक्षा की ज्योति जलाने वाली सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती के अवसर पर शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य और उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ठ विभूतियों को माता सावित्रीबाई फुले अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया है। सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन तथा महासचिव प्रो. के.पी. सिंह ने यह जानकारी दी।

दूसरा माता सावित्रीबाई फुले अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुनी गई कालिंदी कॉलेज की प्रोफेसर मीना चिरांदा ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, शाल, स्मृति चिह्न और ग्यारह हजार रुपये की धनराशि भेंट की जाएगी। इसके अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली विशिष्ट महिलाओं व पुरुषों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें विवेकानंद कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर पिंकी मौर्य , डिप्टी डीन प्रोफेसर गीता सहारे , प्रोफेसर अरुण चौधरी , के. योगेश , डॉ.बलवान सिंह बिबयान , गाँधी भवन के निदेशक प्रोफेसर के .पी. सिंह , संसदीय पत्रकारिता के लिए डॉ. मनोज वर्मा और केंसर विशेषज्ञ डॉ.विष्णु मूर्ति को इस वर्ष का सावित्रीबाई फुले अवार्ड के लिए गठित ज्यूरी ने चुना है।

अन्तरराष्ट्रीय माता सावित्रीबाई फुले शोध संस्थान के महासचिव प्रोफेसर के.पी.सिंह ने कहा कि इस शोध संस्थान का उद्देश्य माता सावित्रीबाई फुले के कार्य को आगे बढ़ाना रहा है। उनकी स्मृति में यह संस्थान प्रति वर्ष उनके जन्मदिन पर शिक्षा, साहित्य, कला व संस्कृति , शोध व पत्रकारिता में योगदान देने वाली सामाजिक कार्यकर्ता, विशिष्ट जनो को सम्मानित करता है ।

error: Content is protected !!
Scroll to Top